भोपाल न्यू मार्केट में दुकानदारों का शिकारी पकड़ा गया, सरकारी अधिकारी बनकर ठगता था सामान
भोपाल के न्यू मार्केट में सरकारी अधिकारी बनकर दुकानदारों से ठगी करने वाला शातिर आरोपित व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस के मुताबिक उसने 30 ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 09:36:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 09:36:48 PM (IST)
भोपाल न्यू मार्केट में दुकानदारों का शिकारी पकड़ा गया। (एआई जनरेटेड)HighLights
- सरकारी अधिकारी बनकर दुकानदारों से सामान ठगता था आरोपित।
- ऑनलाइन भुगतान में दिक्कत बताकर नकद भुगतान का बहाना।
- कर्मचारी को साथ ले जाकर रास्ते में सामान लेकर फरार।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। न्यू मार्केट समेत शहर के कई बाजारों में दुकानदारों को सरकारी अधिकारी बताकर ठगी करने वाले शातिर ठग को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित ग्राहक बनकर दुकान से सामान खरीदता और आनलाइन पेमेंट में समस्या का बहाना बनाता था।
इसके बाद नकद भुगतान करने की बात कहकर दुकान के कर्मचारी को साथ ले जाता और रास्ते में चकमा देकर सामान लेकर फरार हो जाता। बाद में ठगा हुआ सामान फुटपाथ पर सस्ते में बेच देता था। पुलिस पूछताछ में उसने 30 से ज्यादा वारदातें करना स्वीकार किया है।
ये है पूरा मामला
- टीटी नगर पुलिस के अनुसार भरत नगर शाहपुरा निवासी 57 वर्षीय अजय ताम्रकार की न्यू मार्केट में सत्यम स्टील हाउस नाम से दुकान है। सात अगस्त की शाम करीब 7.35 बजे आरोपित ग्राहक बनकर दुकान पहुंचा और इंडक्शन, कैसरोल, लंच बाक्स, नाइफ सेट और गैस लाइटर समेत 9094 रुपये का सामान खरीदा।
- भुगतान के समय आनलाइन ट्रांजेक्शन में दिक्कत बताकर उसने खुद को नगर निगम अधिकारी बताया। उसने घर जाकर नकद भुगतान करने की बात कही और दुकान के कर्मचारी सुनील को साथ भेजने को कहा।
- सुनील आरोपित के साथ बाइक से गया। पत्रकार भवन के पास आरोपित ने उसे खड़ा रहने को कहा और सामान लेकर फरार हो गया। इसके बाद अजय ने आरोपित की सीसीटीवी तस्वीर व्यापारियों के इंटरनेट मीडिया ग्रुप में साझा कर सभी को अलर्ट किया।
13 अगस्त को आरोपित दोबारा न्यू मार्केट की सिमरन कपड़ा दुकान पर खरीदारी करने पहुंचा। उसने मास्क और टोपी लगा रखी थी, लेकिन व्यापारी ने वायरल तस्वीरों से उसे पहचान लिया। सूचना मिलते ही अन्य व्यापारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। करीब पांच से कर रहा है ठगी
आरोपित की पहचान गोविंदपुरा निवासी अनिल मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित करीब पांच साल से इसी तरीके से ठगी कर रहा था। पिपलानी, कोतवाली और बैरागढ़ में भी वारदात कर चुका है। पुलिस अब उसके द्वारा ठगे गए सामान और अन्य पीड़ित दुकानदारों की जानकारी जुटा रही है। व्यापारियों ने बैरागढ़ और कोतवाली थाने में भी इसकी शिकायत की है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में क्रेडिट कार्ड रिवार्ड प्वाइंट, बिजली बिल और सस्ता सामान बेचने के नाम पर साइबर ठगी