• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

गांजा तस्करी के गढ़ 'इतवारा' में भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन; आधी रात में 300 जवानों ने घेरा इलाका, 70 घरों में दी दबिश

कार्रवाई के दौरान अवैध गांजा बरामद होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस सप्लाई चेन और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

By Brijendra RishishwarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 08:40:47 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 08:40:47 AM (IST)
गांजा तस्करी के गढ़ 'इतवारा' में भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन; आधी रात में 300 जवानों ने घेरा इलाका, 70 घरों में दी दबिश
देर रात इतवारा क्षेत्र में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 60-70 मकानों पर एक साथ छापेमारी की। सौ-पुलिस

HighLights

  1. 'मिशन ड्रग फ्री भोपाल' के तहत भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन
  2. देर रात इतवारा में 300 से पुलिसकर्मियों ने 70 मकानों में दी दबिश
  3. अवैध गांजा बरामद होने का दावा, पुलिस सप्लाई चेन की जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पुराने भोपाल का इतवारा क्षेत्र लंबे समय से अवैध गांजा तस्करी के लिए कुख्यात माना जाता रहा है। शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान रखने वाले इस इलाके पर पुलिस की लगातार नजर रहती है।

इसी कड़ी में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान और 'मिशन ड्रग फ्री भोपाल' के तहत शनिवार देर रात पुलिस ने इतवारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

naidunia_image

इलाके में मचा हड़कंप

कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप 'मिशन ड्रग फ्री भोपाल' के तहत इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। डीसीपी आयुष गुप्ता के नेतृत्व में देर रात हुई इस छापेमारी में 300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात थीं।


भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इतवारा के घनी आबादी वाले इलाके में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश दी।

यह भी पढ़ें- भोपाल रेल पुलिस की अनूठी पहल, रानी कमलापति स्टेशन पर गूंजा नारा- नशे से दूरी है जरूरी, GRP ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला

गांजा तस्करी का गढ़ है इतवारा क्षेत्र

पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने लगभग 60 से 70 मकानों की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद होने का दावा किया जा रहा है। हो सकते है कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे इतवारा क्षेत्र से थोक स्तर पर गांजे की सप्लाई भोपाल के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ आसपास के जिलों तक की जाती थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल तस्करों की भूमिका की जांच कर रही है।

निगरानी के आधार पर दबिश

माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कुल कितनी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है और कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार निगरानी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इतवारा के साथ-साथ छोला, तलैया और आरिफ नगर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस को लंबे समय से इस इलाके में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और उन्हें रखे जाने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। फिलहाल तलाशी और जब्ती की कार्रवाई जारी है। - संतोष कुमार पटेल, एसीपी, भोपाल