भोपाल पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को पकड़ा
हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। करीब चार लाख रुपये कीमत की 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। इसे राजधानी म ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 11 May 2026 02:45:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 02:47:03 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो। एआई द्वारा निर्मित है।HighLights
- भोपाल रेलवे स्टेशन क्षेत्र से तस्कर गिरफ्तार
- 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये
- आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत की 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसे राजधानी में अब तक की बड़ी एमडी ड्रग्स जब्ती कार्रवाई माना जा रहा है।
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति भोपाल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एमडी ड्रग्स लेकर घूम रहा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और कार्रवाई के दौरान किरण लॉज के पास संदिग्ध को पकड़ लिया।
तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी 50 वर्षीय अबरार खान के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ड्रग्स जब्त कर ली है।
यह भी पढ़ें- मंदसौर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, राजस्थान CBN ने की कार्रवाई, एसपी ने चौकी प्रभारी सहित 3 को किया निलंबित
पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि अबरार खान के खिलाफ पहले से मारपीट, जुआ, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है।