• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल रेलवे स्टेशन के AC वेटिंग हॉल में यात्रियों को शुल्क देकर भी सोफे पर आराम नहीं; अतिरिक्त पैसे मांगने पर मचा बवाल

भोपाल रेलवे स्टेशन के एसी वेटिंग हाल में यात्रियों से शुल्क लेने के बावजूद आराम करने से रोकने और अतिरिक्त पैसे मांगने के आरोपों ने व्यवस्था पर सवाल उठ...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 09:39:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 09:39:38 PM (IST)
भोपाल रेलवे स्टेशन के AC वेटिंग हॉल में यात्रियों को शुल्क देकर भी सोफे पर आराम नहीं; अतिरिक्त पैसे मांगने पर मचा बवाल
भोपाल रेलवे स्टेशन के AC वेटिंग हॉल में बवाल। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. यात्रियों ने एसी वेटिंग हाल के कर्मचारियों पर आरोप लगाए।
  2. शुल्क देने के बावजूद सोफे पर आराम नहीं करने दिया।
  3. बीमार यात्रियों को भी लेटने से रोकने की शिकायत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लंबी यात्रा के बाद ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन का वेटिंग हाल आराम की जगह माना जाता है, लेकिन भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को यहां भी नियमों और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों का आरोप है कि एसी वेटिंग हाल में प्रवेश के लिए शुल्क लेने के बावजूद उन्हें सोफे पर बैठकर आराम करने या सोने से रोका जाता है। वहीं, कुछ यात्रियों ने कर्मचारियों द्वारा बार-बार उठाने और अतिरिक्त शुल्क की मांग किए जाने की शिकायत इंटरनेट मीडिया पर साझा की है। तीन यात्रियों की प्रतिक्रियाओं ने स्टेशन की वेटिंग सुविधा और उसके संचालन को लेकर सवाल खड़े किए हैं।


सबहेडिंग: नियमों की जानकारी का अभाव

सवाल यह है कि शुल्क लेने के बाद भी यात्रियों को सुविधाओं और प्रतिबंधों की स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी जाती? अन्य स्टेशनों पर नि:शुल्क वेटिंग हाल की सुविधा है, जबकि भोपाल में शुल्क देना पड़ता है। ऐसे में सोफे पर आराम की अनुमति है या नहीं, इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए। संजय गुप्ता, यात्री

बीमार यात्रियों को भी आराम से रोका गया

यात्री अभिषेक कुमार ने बताया कि 19 लोगों का ग्रुप पांच दिन की यात्रा के बाद भोपाल पहुंचा था। सहारनपुर की कनेक्टिंग ट्रेन में डेढ़ घंटे का अंतर था। ग्रुप की कुछ महिलाओं को बुखार था, फिर भी कर्मचारियों ने उन्हें सोफे पर लेटकर आराम करने से रोक दिया। अभिषेक कुमार, यात्री

समाधान

  • यात्रियों के लिए नि:शुल्क वेटिंग एरिया हो।
  • एसी हाल के शुल्क और नियम स्पष्ट किए जाएं।
  • अतिरिक्त शुल्क की जानकारी पहले दी जाए।
  • कर्मचारियों के व्यवहार पर निगरानी हो।

यह भी पढ़ें- जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने किया नियमित, 23 अक्टूबर से नए नंबर के साथ चलेगी; जानिए रूट और स्टॉपेज

वेटिंग हाल प्रबंधन का पक्ष

  • तीन-चार दिन पहले सुबह करीब पांच बजे 19 यात्रियों का एक ग्रुप आया था। यात्रियों की ट्रेन करीब पांच घंटे बाद थी। ग्रुप ने 1900 की पर्ची कटाई और 1900 रुपये नकद भुगतान किया। जब निर्धारित समय के बाद यात्रियों के करीब 40-50 मिनट अतिरिक्त हो रहे थे।
  • ड्यूटी पर मौजूद महिला कर्मचारी ने इसी अतिरिक्त समय के लिए 80 रुपये देने को कहा, लेकिन यात्रियों ने भुगतान करने से मना कर दिया। विवाद बस इतना था। गौरव गुप्ता, मैनेजर, वेटिंग हाल, भोपाल

जांच में दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

  • शिकायत की जानकारी मिलने पर एसी वेटिंग हाल का निरीक्षण किया गया और रजिस्टर में भुगतान की जानकारी भी जांची गई।
  • 2000 रुपये भुगतान से जुड़ी कोई ऐसी शिकायत सामने नहीं आई। मामले की विस्तृत जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर, भोपाल स्टेशन