भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को मिलेगा बेस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड, यात्री सुविधाओं में निकला सबसे आगे
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट का चयन एयरपोर्ट 360 अवॉर्ड के लिए किया गया है। डामेस्टिक एयरपोर्ट श्रेणी का यह सबसे बडा अवॉर्ड माना जाता है। यह पुरस्कार एय ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 08:48:42 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 08:48:42 AM (IST)
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को मिलेगा बेस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड (फाइल फोटो)नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट का चयन एयरपोर्ट 360 अवॉर्ड के लिए किया गया है। यह अवॉर्ड एयरपोर्ट पर हाल ही में जुटाई गई यात्री सुविधाओं के आधार पर किया गया। डामेस्टिक एयरपोर्ट श्रेणी का यह सबसे बडा अवॉर्ड माना जाता है। यह पुरस्कार एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी 24 अप्रैल को मुंबई के बाम्बे प्रदर्शनी केंद्र में ग्रहण करेंगे।
यह सम्मान एयरपोर्ट की परिचालन दक्षता, यात्री केंद्रित सेवाओं और उच्च गुणवत्ता मानकों के पालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है। निर्णायक मंडल ने टर्मिनल विकास, यात्री अनुभव, उच्च स्तर की स्वच्छता, सुरक्षा, बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, डिजिटल प्रणाली को अपनाने जैसे बिंदुओं के आधार पर भोपाल का चयन किया है।