• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal: नाबालिगों की तस्करी कर देह व्यापार में झोंकने वाले गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार

मामले की शुरुआत 24 जनवरी 2025 को हुई थी, जब खंडवा निवासी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

By prashant vyasEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 11:01:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 11:06:00 PM (IST)
Bhopal: नाबालिगों की तस्करी कर देह व्यापार में झोंकने वाले गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार
गिरोह के दो सरगना गिरफ्तार

HighLights

  1. हनुमानगंज पुलिस की कार्रवाई।
  2. एक साल से फरार दंपती जेल भेजा।
  3. तकनीकी जांच से खुला अंतरराज्यीय नेटवर्क।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में नाबालिग बालिकाओं की तस्करी कर उन्हें मानव देह व्यापार में धकेलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को हनुमानगंज पुलिस ने करीब एक वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हेमराज बाई (50) और उसके पति रमेश नाथ (40) के रूप में हुई है।

दोनों नजीराबाद क्षेत्र के ग्राम गुर्जर तोड़ी के निवासी हैं और घुमक्कड़ समुदाय से जुड़े बताए गए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

मामले की शुरुआत 24 जनवरी 2025 को हुई थी, जब खंडवा निवासी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, काल डिटेल रिकार्ड और मोबाइल लोकेशन के विश्लेषण से दो नाबालिग बालिकाओं को शिवपुरी के बेड़िया डेरे और गुना की सपेरा बस्ती से सुरक्षित बरामद किया गया।

इस मामले में पहले ही विनोद प्रजापति, रितिक सपेरा और बप्पा नाथ उर्फ लाल नाथ गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार हेमराज बाई और रमेश नाथ ने दोनों बालिकाओं को बहला-फुसलाकर मानव तस्करी के उद्देश्य से बेच दिया था। गिरोह के नेटवर्क और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।