• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

56 साल की उम्र, 21,000 फीट की चढ़ाई : स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल की सुनीता सिंह ने माउंट युनाम पर फहराया तिरंगा

भोपाल की 56 वर्षीय सुनीता सिंह ने 15 अगस्त को सुबह 9:16 बजे माउंट युनाम पर राष्ट्रध्वज फहराया।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 01:00:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 01:12:12 PM (IST)
56 साल की उम्र, 21,000 फीट की चढ़ाई : स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल की सुनीता सिंह ने माउंट युनाम पर फहराया तिरंगा
सुनीता सिंह, पर्वतारोही। फोटो सौ- स्वयं

HighLights

  1. 21 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा
  2. भोपाल की सुनीता सिंह ने रचा कीर्तिमान
  3. साहस और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित अभियान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर करीब 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर भोपाल और प्रदेश का गौरव बढ़ा दिया।

माउंट युनाम भारत में मनाली-लेह राजमार्ग पर बरालाचा ला दर्रे के पास लाहौल-स्पीति घाटी में स्थित है। यह शिखर अपने पथरीली संरचना, सीधी चढ़ाई और बर्फ के कारण इसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

खास बात यह है कि सुनीता सिंह 56 साल की हैं और इस उम्र में पर्वतारोहण वैसे भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है

स्टेट बैंक में पदस्थ हैं सुनीता

सुनीता सिंह ने 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:16 बजे इस चोटी पर तिरंगा फहराया। सुनीता सिंह भोपाल स्थित स्टेट बैंक मुख्यालय में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) के पद पर कार्यरत हैं इसलिए उन्होंने स्टेट बैंक का ध्वज भी फहराया।

इस अवसर पर सुनीता ने कहा कि यह उपलब्धि उन्होंने साहस, सेवा और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को समर्पित की है, जो एसबीआई की पहचान हैं। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में और देश के दुर्गम क्षेत्रों में भी बैंक की उपस्थिति को दर्शाने के लिए किया गया।


यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh : रीवा की लता टंडन का नाम गिनीज बुक में दर्ज, किया था यह कारनामा

उनके नाम हैं कई कीर्तिमान


सुनीता सिंह इससे पहले नेपाल में 6,476 मीटर ऊंचे मेरा पीक, 6,119 मीटर ऊंचे लोबुचे ईस्ट पर दो बार, रूस के माउंट एल्ब्रुस और अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर सफलता पूर्वक तिरंगा लहरा चुकी हैं। वे माउंट एवरेस्ट पर 7200 मीटर तक और अर्जेंटीना के माउंट एकॉनकागुआ पर 6700 मीटर तक पर्वतारोहण कर चुकी हैं।

सुनीता सिंह का मानना है कि यह सफर सिर्फ ऊंचाइयों को छूने का नहीं, बल्कि हर चढ़ाई के साथ खुद को और मजबूत बनाने, चुनौतियों से सीखने और अगले शिखर के लिए फिर तैयार होने की कहानी है।