साली पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला जीजा गिरफ्तार, बहन से फोन पर बात करने से नाराज था।
वारदात के बाद से ही आरोपित दशरथ फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना मोबाइल फोन ऑन-ऑफ कर रहा था। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 20 May 2026 06:57:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 07:08:39 PM (IST)
हमला करने वाला पकड़ाया। गूगल जेमिनी एआई से तैयार सांकेतिक तस्वीर।HighLights
- मोबाइल लोकेशन से दबोचा,एक माह से पुलिस तलाश रही थी।
- बजरिया पुलिस के अनुसार, घटना बीती 16 अप्रैल 2026 की है।
- जीजा उसकी बहन से फोन पर बातचीत करने से नाराज था।
नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल क्षेत्र में अपनी साली पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान पिपरिया नर्मदापुरम निवासी 32 वर्षीय दशरथ उर्फ राज कतिया के रूप में हुई है, जो वर्तमान में लोधी के किराए के मकान में रह रहा था।
आरोपित अपनी पत्नी के फोन पर साली से बात करने को लेकर नाराज था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। बजरिया पुलिस के अनुसार, घटना बीती 16 अप्रैल 2026 की है।
आरोपित दशरथ ने अपनी साली राजकुमारी नागवंशी को घर के बाहर बुलाया और जान से मारने की नीयत से उसके पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल पीड़िता को तुरंत इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। पीड़िता ने बताया कि जीजा उसकी बहन से फोन पर बातचीत करने से बेहद नाराज था।
बार-बार लोकेशन बदल रहा था आरोपित
- वारदात के बाद से ही आरोपित दशरथ फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना मोबाइल फोन ऑन-ऑफ कर रहा था।
- बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिससे पुलिस को उसे ढूंढने में काफी कठिनाई हो रही थी।
- आखिरकार साइबर सेल की मदद से जब आरोपित का मोबाइल चालू हुआ, तो पुलिस ने उसे ट्रेस कर धर दबोचा।
- पुलिस ने आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसायकल और छुरी भी जब्त कर ली है।
- इस अंधे कत्ल के प्रयास का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी निरीक्षक शिल्पा कौरव, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र भदौरिया सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।