• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

वेतन संशोधन पर बीएसएनएल कर्मचारियों का आर-पार, हजारों ने वाट्सएप ग्रुप्स छोड़े, 20 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल का एलान

बीएसएनएल कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित तीसरे वेतन संशोधन को लागू करने की मांग को लेकर ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस आफ बीएसएनएल (एयूएबी) ने आंदोलन तेज क...और पढ़ें

By naman MishraEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 12:48:02 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 12:48:02 AM (IST)
वेतन संशोधन पर बीएसएनएल कर्मचारियों का आर-पार, हजारों ने वाट्सएप ग्रुप्स छोड़े, 20 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल का एलान
वेतन संशोधन पर बीएसएनएल कर्मचारियों का आर-पार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बीएसएनएल के एक हजार कर्मचारी वाट्सएप समूहों से बाहर निकले
  2. 20 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी
  3. सांसदों को ज्ञापन सौंप रहा संयुक्त मंच

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बीएसएनएल कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित तीसरे वेतन संशोधन को लागू करने की मांग को लेकर ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस आफ बीएसएनएल (एयूएबी) ने आंदोलन तेज कर दिया है। आंदोलन के तहत बुधवार को मध्य प्रदेश परिमंडल के लगभग एक हजार कर्मचारी आधिकारिक वाट्सएप समूहों से बाहर निकल गए। संयुक्त मंच ने देशभर के सांसदों को ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की है।

एयूएबी के अनुसार, कर्मचारियों का तीसरा वेतन संशोधन एक जनवरी 2017 से लंबित है। वहनीयता संबंधी शर्त के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। संगठन का कहना है कि बीएसएनएल से सार्वजनिक सेवा संबंधी जिम्मेदारियां निभाने की अपेक्षा की जाती है, इसलिए कर्मचारियों को वेतन संशोधन का लाभ देने के लिए इस शर्त में छूट दी जानी चाहिए।


इससे पहले एक अक्टूबर को बीएसएनएल के स्थापना दिवस पर भोपाल स्थित मध्य प्रदेश परिमंडल कार्यालय में लगभग तीन सौ कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया था। एयूएबी ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं होने पर 20 नवंबर 2026 को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एमपी में पटवारियों का आंदोलन स्थगित! सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटे, 27 को होगी महापंचायत