MP में 2 मार्च से बसों के पहिए होंगे जाम, नई परिवहन नीति के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान, यात्री होंगे परेशान
नई परिवहन नीति के विरोध में दो मार्च से पूरे प्रदेश में बस सेवाएं ठप होने जा रही हैं। मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले मध्य प्रदेश के सभी निज ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 09:45:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 09:45:14 PM (IST)
2 मार्च से बसों के पहिए होंगे जाम। (फाइल फोटो)HighLights
- एमपी में नई परिवहन नीति पर संग्राम
- बस ओनर्स एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
- नई परिवहन नीति का जताएंगे कड़ा विरोध
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नई परिवहन नीति के विरोध में दो मार्च से पूरे प्रदेश में बस सेवाएं ठप होने जा रही हैं। मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले मध्य प्रदेश के सभी निजी बस संचालकों ने अपनी बसों के पहिए जाम करने का ऐलान किया है। बस ओनर्स एसोसिएशन का कहना है कि 24 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नई परिवहन नीति निजी बस ऑपरेटरों के हितों के खिलाफ है।
निजी ऑपरेटरों में आक्रोश
एसोसिएशन के अनुसार, सरकारी बस परिवहन को दोबारा शुरू करने, किराए में बढ़ोतरी और टैक्स में इजाफे से निजी बस संचालकों पर सीधा आर्थिक दबाव पड़ेगा। एसोसिएशन ने साफ किया है कि दो मार्च से पूरे मप्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी, जिससे यात्री बस सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी। संगठन का आरोप है कि निजी कंपनियों को बस संचालन की अनुमति देने से हजारों निजी बस ऑपरेटर और उनसे जुड़े कर्मचारी बेरोजगार हो सकते हैं।