Twisha Sharma Case: 'त्विषा का फंदा किसने खोला?' CBI के इस सवाल पर खामोश रहा पति समर्थ सिंह, पूछताछ तेज
मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटे से अधिक समय से ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 29 May 2026 09:56:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 09:56:14 PM (IST)
CBI के सवाल पर खामोश हुआ समर्थ।HighLights
- CBI ने समर्थ सिंह से पूछा- फंदा किसने खोला
- कानूनी तजुर्बा बनाम सीबीआई के तीखे सवाल
- 'टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन' तकनीक का इस्तेमाल
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटे से अधिक समय से सीबीआई के सवालों का सामना कर रहे पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह बेहद सतर्कता से जवाब दे रहे हैं। हालांकि, एजेंसी के एक चुभते सवाल ने आरोपियों की मुश्किल बढ़ा दी है।
कानूनी तजुर्बा बनाम सीबीआई के तीखे सवाल
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई का सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर है कि 'जब त्विषा शर्मा को फंदे पर लटका देखा गया, तो उस फंदे को सबसे पहले किसने और कैसे खोला?' इस सवाल के सामने आते ही समर्थ सिंह खामोश रहा। समर्थ के चुप होते ही एजेंसी ने लगातार सवाल किए।
दूसरी तरफ, पूर्व जज गिरिबाला सिंह अपने लंबे कानूनी तजुर्बे के कारण बेहद सोच-समझकर और नपे-तुले जवाब दे रही हैं। सीबीआई की टीम कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सामने रखकर दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है।
'टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन' तकनीक का इस्तेमाल
इस हाई-प्रोफाइल मामले में सुसाइड और मर्डर के उलझे ताने-बाने को सुलझाने के लिए सीबीआई अब टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसके तहत एजेंसी त्विषा शर्मा के आखिरी कुछ घंटों का एक वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही है।
हम बता दें कि इसका मुख्य मकसद घटना से ठीक पहले और उसके तुरंत बाद की हर छोटी-बड़ी गतिविधि का मिनट-दर-मिनट विश्लेषण करना है। डिजिटल साक्ष्यों और वैज्ञानिक पद्धति के इस तालमेल से सीबीआई मौत के समय की परिस्थितियों का हूबहू खाका खींच रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह महज आत्महत्या है या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश।