CBI ने बंद कमरे में समर्थ और पूर्व जज गिरिबाला से की तीन घंटे पूछताछ
इस पूरी कार्रवाई की संवेदनशीलता और गोपनीयता को देखते हुए सीबीआई ने स्थानीय पुलिस को घर से बाहर ही रखा। पूरे तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान सिर्फ ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 27 May 2026 09:37:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 09:45:27 PM (IST)
त्विषा शर्मा डेथ केस।HighLights
- सीबीआई की दिल्ली से पहुंची टीम ने पुलिस द्वारा सील किए समर्थ के कमरे को खुलवाया।
- उसकी टीम से बारीकी से जांच की गई, उसके अलमारी और दराजों को खंगाला गया।
- इसके बाद मकान के उन संदिग्ध स्थानों की जांच की गई, जिस से त्विशा शर्मा गई थी।
नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। त्विशा शर्मा संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल केस की कड़ियों को जोड़ने के लिए सीबीआई की टीम मुख्य आरोपित और त्विशा के पति समर्थ सिंह को लेकर भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके बागमुगालिया एक्सटेंशन वाले घर पहुंची।
वहां बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक सघन जांच, पूछताछ और सीन रिक्रिएशन की कार्रवाई चली। इस दौरान सीबीआई के निशाने पर समर्थ सिंह का कमरा रहा, जहां टीम ने बेहद बारीकी से साक्ष्य जुटाए।
जांच एजेंसी ने समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जज गिरिबाला सिंह को आमने-सामने बिठाकर तीखे सवाल किए। सूत्रों के मुताबिक, घटनाक्रम को लेकर दोनों के बयानों में अंतर को पकड़ने के लिए सीबीआई ने उनसे आमना-सामना कराया। मां-बेटे से अलग-अलग और फिर एक साथ पूछताछ कर घटना के दिन की पूरी टाइमलाइन को रीक्रिएट किया गया।
इस पूरी कार्रवाई की संवेदनशीलता और गोपनीयता को देखते हुए सीबीआई ने स्थानीय पुलिस को घर से बाहर ही रखा। पूरे तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान सिर्फ केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी और आरोपित ही परिसर के भीतर मौजूद थे। सीबीआई अब इस दौरान मिले सुरागों और बयानों का मिलान तकनीकी साक्ष्यों से कर रही है, ताकि मौत के पीछे छिपे सच को सामने लाया जा सके।
सीबीआई की दिल्ली से पहुंची टीम ने पुलिस द्वारा सील किए समर्थ सिंह के कमरे को खुलवाया और उसकी टीम से बारीकी से जांच की गई, उसके अलमारी और दराजों को खंगाला गया। इसके बाद मकान के उन संदिग्ध स्थानों की जांच की गई, जिस से त्विशा शर्मा गई थी।