• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में स्मैक तस्कर गिरफ्तार... सिगरेट की डिब्बियों में छिपाकर लाया था नशा, 7.95 ग्राम स्मैक जब्त

नशे की पुड़ियां बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे एक युवक को छोला मंदिर थाना पुलिस ने शंकर नगर स्थित सीमेंट गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने स्मैक को सिगरेट की दो डिब्बियों में छिपाकर रखा था।

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:10:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:10:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में स्मैक तस्कर गिरफ्तार... सिगरेट की डिब्बियों में छिपाकर लाया था नशा, 7.95 ग्राम स्मैक जब्त
भोपाल में स्मैक तस्कर गिरफ्तार

HighLights

  1. शंकर नगर सीमेंट गोदाम के पास से स्मैक तस्कर गिरफ्तार
  2. सिगरेट की डिब्बियों में छिपाई गई 7.95 ग्राम स्मैक बरामद
  3. NDPS एक्ट में केस दर्ज, नशे की सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नशे की पुड़ियां बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे एक युवक को छोला मंदिर थाना पुलिस ने शंकर नगर स्थित सीमेंट गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने स्मैक को सिगरेट की दो डिब्बियों में छिपाकर रखा था। तलाशी में उसके पास से कुल 7.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीमेंट गोदाम के पास एक युवक स्मैक की पुड़ियां बेचने आने वाला है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बताए गए हुलिए के युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान अभिषेक मीना (23), निवासी सुंदर नगर, शिव मंदिर के पास, छोला मंदिर के रूप में हुई।


12 पुड़ियों में रखी 7.95 ग्राम स्मैक जब्त, सप्लायर नेटवर्क की तलाश

पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस देकर तलाशी की प्रक्रिया पूरी की। अभिषेक की जींस की जेब से दो सिगरेट की डिब्बियां मिलीं। एक डिब्बी में कागज की पुड़िया में ब्राउन रंग का पाउडर रखा था, जबकि दूसरी में इसी पदार्थ की 12 छोटी सफेद कागज की पुड़ियां मिलीं।

मौके पर एफएसएल अधिकारी को बुलाकर पदार्थ की जांच कराई गई। जांच में इसकी पहचान स्मैक के रूप में हुई। कुल वजन 7.95 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उससे नशे की सप्लाई और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बीहर नदी के घाटों का कमाल, स्वच्छ रिवर फ्रंट में रीवा देश में नंबर 1, बिलासपुर दूसरे और वाराणसी तीसरे स्थान पर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।