
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे मध्य प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। भोपाल में लगातार दूसरे दिन शीतलहर का असर बना रहा, जिससे रात का पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। यह लगातार तीसरा दिन है जब राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है।
ज्ञात हो कि बुधवार को भी राजधानी भोपाल शीतलहर चली थी। रात का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम था और 8.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं प्रदेश में सबसे सर्द रात कटनी के करौंदी में रही, जहां तापमान 6.8 डिग्री रिकार्ड हुआ।
इस सीजन में पहली बार प्रदेश का पारा इतना नीचे आया है। इसके अलावा दमोह में 7.0, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 और शाजापुर के गिरवर में 7.7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| भोपाल | 27.8 | 8.8 |
| इंदौर | 28.0 | 12.0 |
| ग्वालियर | 28.6 | 10.5 |
| जबलपुर | 28.3 | 9.8 |