MP Weather Update: प्रदेश में ठंड का कहर बरकरार, 29 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम
उत्तर की ओर से चल रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के 29 शहरों का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 27 Dec 2025 06:00:07 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Dec 2025 07:28:03 AM (IST)
कई जिलों में छाया रहा कोहराHighLights
- 29 शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा रात का तापमान
- सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में
- कई जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा बना रह सकता है
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: लगातार सर्द हवाएं चलने के कारण प्रदेश में ठंड का जलवा बरकरार है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। 29 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम पर रहा। सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा ग्वालियर में रहा।
भोपाल, रीवा, दतिया एवं सतना जिले में हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन की संभावना कम है। शनिवार को भी ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर एवं शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम स्तर का कोहरा बना रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पूर्व भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 232 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान एवं उसके आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। एक नए पश्चिमी के 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है।
तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख कुछ बदलने की संभावना है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि प्रदेश के अधिकतर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम पर ही रहने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें- Indore Weather: 31 दिसंबर की रात जश्न मनाने वालों को मिलेगी राहत, कम होगा ठंड का असर
कुछ स्थानों पर बढ़ेगा कोहरा
मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। हालांकि गुजरात में बने प्रति चक्रवात के कारण मालवा क्षेत्र में हवाओं का रुख कुछ बदल गया है। इस वजह से शुक्रवार को इंदौर सहित कुछ शहरों में रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। हवाओं के साथ नमी आने पर कहीं-कहीं कोहरे का प्रभाव बढ़ सकता है। दिसंबर के अंत तक मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह बना रह सकता है।