• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल यात्रा मंगलवार से, इंदौर से भोपाल तक 200 किमी का सफर, जीतू पटवारी करेंगे अगुआई

मध्य प्रदेश कांग्रेस मंगलवार से इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकालेगी।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 09:43:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 09:43:42 PM (IST)
पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल यात्रा मंगलवार से, इंदौर से भोपाल तक 200 किमी का सफर, जीतू पटवारी करेंगे अगुआई
कांग्रेस की साइकिल यात्रा मंगलवार से

HighLights

  1. बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस की इंदौर से भोपाल तक दो दिवसीय साइकिल यात्रा शुरू
  2. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे अगुआई, करीब दो हजार साइकिल यात्री होंगे शामिल
  3. यात्रा के दौरान युवा संवाद होंगे, पारदर्शी भर्ती और परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाई जाएगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। नीट यूजी, सीबीएसई परीक्षा में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस मंगलवार से इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकालेगी। यात्रा की शुरुआत इंदौर के रवींद्र नाथ टैगोर मार्ग से होगी और बुधवार को भोपाल में इसका समापन होगा।

यात्रा की अगुआई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। दो दिन में करीब 200 किलोमीटर की इस यात्रा में लगभग दो हजार साइकिल यात्री शामिल होंगे।

युवाओं के अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना

कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत यह साइकिल यात्रा आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं के अधिकारों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

यात्रा में इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल जिले से करीब 500-500 प्रतिभागी शामिल होंगे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर युवा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेगी और सरकार से जवाब मांगने का संदेश देगी।


प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों

यात्रा के समन्वयक आनंद जाट ने बताया कि पहले दिन का पड़ाव सीहोर जिले के आष्टा स्थित गोकुलधाम मैरिज गार्डन में रहेगा। दूसरे दिन 15 जुलाई को यात्रा कोठरी कस्बे से शुरू होकर भोपाल पहुंचेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य यह संदेश देना है कि प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों और उनमें किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

यह भी पढ़ें- एक नेटवर्क से जुड़ेंगे एमपी के 149 टोल प्लाजा, गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, निगरानी होगी हाइटेक; जारी हुआ टेंडर