• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

चार साल भी नहीं बीते और 50 करोड़ के भोपाल स्मार्ट सिटी हाट बाजार में आ गईं दरारें

टीटी नगर स्टेडियम के सामने स्थित भोपाल स्मार्ट सिटी हाट बाजार का निर्माण हुए चार वर्ष भी नहीं बीते हैं, और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की कलई खुलने लगी ...और पढ़ें

By Praveen DixitEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 02:50:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 02:50:48 PM (IST)
चार साल भी नहीं बीते और 50 करोड़ के भोपाल स्मार्ट सिटी हाट बाजार में आ गईं दरारें

HighLights

  1. शाम को बन जाता है शराबियों का अड्डा
  2. सफाई व्यवस्था के लिए एक कर्मचारी
  3. दुकानदार भी इन दुकानों में आने को तैयार नहीं

प्रवीण दीक्षित, नवदुनिया, भोपाल। टीटी नगर स्टेडियम के सामने स्थित भोपाल स्मार्ट सिटी हाट बाजार का निर्माण हुए चार वर्ष भी नहीं बीते हैं, और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की कलई खुलने लगी है। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी के तहत 400 से अधिक दुकानों का तीन मंजिला हाट बाजार भवन बनाया गया था।

अब भवन की दीवारों में बीम और कालम का साथ छोड़ने के कारण जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। भवन की पुताई भी पपड़ी बनकर उखड़ने लगी है। लिफ्ट चालू नहीं होने और अधिकांश दुकानें बंद रहने के कारण शटरों व लिफ्ट के पास पीपल के पौधे उग आए हैं।


शाम को बन जाता है शराबियों का अड्डा

हाट बाजार परिसर शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है। यहां जगह-जगह, कोनों और सीढ़ियों पर शराब की खाली बोतलें तथा खाने-पीने का सामान बिखरा दिखाई देता है। छत पर पार्टी करने के लिए अस्थायी चूल्हा भी बनाया गया है।

सफाई के लिए एक कर्मचारी

सफाई व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है। तीन मंजिला हाट बाजार में 400 से अधिक दुकानें हैं, लेकिन सफाई के लिए केवल एक ही कर्मचारी तैनात है। उसके जिम्मे पूरे परिसर की सफाई है। बाजार की दीवारें, कोने और दुकानों के शटर पान-गुटखे की पीक से भरे हुए हैं।

दुकानदार भी इन दुकानों में आने को तैयार नहीं

कई लोग शौचालय जाने के बजाय भवन के अंदर खुले स्थानों, दीवारों और शटरों के पास ही पेशाब कर देते हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जवाहर चौक से हटाए गए निगम के 140 आवंटी दुकानदारों के साथ नए दुकानदार भी इन दुकानों में आने को तैयार नहीं हैं।

उनका कहना है कि दुकानें बहुत छोटी हैं, जिससे व्यापार करना मुश्किल है। मुख्य सड़क की ओर स्थित दुकानें तो ठीक हैं, लेकिन अंदर की दुकानों में शटर के बाहर सामान रखना भी कठिन है। व्यापारियों का कहना है कि दूसरी और तीसरी मंजिल की दुकानों का कल्चर नहीं है, ग्राहक ऊपर नहीं आता।

रोज लगता है जाम

हाट बाजार बनने तक निगम के 140 आवंटी दुकानदारों को सड़क किनारे व्यापार करने के लिए अस्थायी दुकानें दी गई थीं। लेकिन अब तक उनकी शिफ्टिंग नहीं होने से संकरी सड़क पर रोज जाम लग जाता है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव... अब फास्टैग से रुकेगी खनिजों की चोरी, उल्लंघन करने पर कलेक्टर कर सकेंगे वाहन जब्त