फेसबुक वाली 'दोस्त' ने भोपाल के प्रोफेसर को लगाया 4.90 लाख का चूना, फिर अकाउंट डिलीट कर हुई रफूचक्कर
निजी कॉलेज के प्रोफेसर को लिंक भेजने के बाद युवती के सोशल मीडिया के माध्यम फेसबुक पर पहले दोस्त बनी, बाद में में उसने मुनाफा कमाने का लालच देकर 4 लाख ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 27 Jan 2026 06:32:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jan 2026 06:32:51 PM (IST)
भोपाल के प्रोफेसर को लगाया 4.90 लाख का चूनानईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। निजी कॉलेज के प्रोफेसर को लिंक भेजने के बाद युवती के सोशल मीडिया के माध्यम फेसबुक पर पहले दोस्त बनी, बाद में में उसने मुनाफा कमाने का लालच देकर 4 लाख 90 हजार रुपये की ठगी कर दी। शिकायत मिलने के बाद पिपलानी पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कैसे फंसाया जाल में?
पिपलानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खजूरी कला में रहने वाले विक्रम सिंह अहिरवार एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। नवंबर 2025 में फेसबुक पर उनको वाणी शर्मा नाम की युवती ने दोस्त बनाया। धीरे - धीरे ऑनलाइन बातचीत के युवती से उनकी दोस्त गहरी हो गई। बाद में उसने उन्हें निवेश के जरिए लाखों रुपये के मुनाफे का झांसा दिया था। जब विक्रम ने हामी भर दी तो उसने एक लिंक विक्रम को भेजी। इस लिंक को खोलने के बाद उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा गया।
नहीं भरे पैसे तो अकाउंट किया डिलीट
शुरूआत में उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये का निवेश किया। इस निवेश के बदले में उनके खाते में दोगुना रुपया आया। युवती द्वारा खुलवाए गए खाते में दिख रहे पैसों की निकालने की बात जब आई तो उनसे कहा गया कि मुनाने की राशि निकालने के लिए उन्हें सात लाख रुपये और भी भरने होंगे। बाद में जब उन्होंने रुपये नहीं भरे तो वाणी शर्मा नाम की युवती ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ भी कर दिया और फेसबुक से अपना अकाउंट भी मिटा दिया।
घटना की शिकायत साबइर क्राइम में की गई थी। घटना की तस्दीक हो जाने के बाद शिकायत पिपलानी थाने भेज दी गई। पिपलानी पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस तरह से सामने सोशल मीडिया पर दोस्ती का यह मामला काफी दिनों बाद आया है।