भोपाल में 8 साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, दुकान से सामान मंगवाने के बहाने बच्ची को घर में खींच ले गया
ईंटखेड़ी क्षेत्र में एक 41 साल के अधेड़ ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 07:25:09 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 07:25:09 AM (IST)
ईंटखेड़ी में 8 साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म। (AI Generated)HighLights
- ईंटखेड़ी में 8 साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म।
- भाई-बहनों के शोर मचाने पर पकड़ा गया आरोपी।
- ईंटखेड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ईंटखेड़ी क्षेत्र में एक 41 साल के अधेड़ ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे दुकान से सामान मंगवाने के बहाने घर के पास बुलाया, फिर जबरन उसका हाथ पकड़ा और खींचकर कमरे में ले गया, जहां दुष्कर्म किया।
बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके भाई-बहनों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया तब बच्ची को उसके कब्जे से छुड़वा सके। घटना की सूचना पर ईंटखेड़ी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घर के बाहर खेल रही थी मासूम
पुलिस के अनुसार आठ वर्षीय पीड़िता ईंटखेड़ी क्षेत्र स्थित एक गांव में रहती है और स्कूली छात्रा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के बाहर भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले 41 वर्षीय धर्मेंद्र ने उसे दुकान से सामान मंगवाने को बुलाया। पीड़िता जब उसके पास पहुंची तो हाथ खींचकर घर में अंदर ले गया।
भाई-बहनों और पड़ोसियों ने बचाया
कुछ समय बाद जब बच्ची की चीखने की आवाज आई तो उसके भाई-बहनों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाकर उसे बाहर बुलाया। ईंटखेड़ी पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपित धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया।
आरोपित का आपराधिक रिकॉर्ड
थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि आरोपित मूलतः दोराहा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके विरुद्ध दोराहा थाने में भी पूर्व का आपराधिक केस दर्ज है। वह क्षेत्र में मजदूरी करता था। पीड़िता ने अपने बयान में दुष्कर्म होना बताया है, हालांकि मेडिकल रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।