भोपाल में निवेश दोगुना करने का लालच देकर 3 हजार लोगों से ₹1.64 करोड़ की ठगी, EOW ने 14 पर दर्ज की FIR
भोपाल से बचत योजनाओं में निवेश करा कर 12 प्रतिशत तक ब्याज देने का लालच देकर तीन हजार से अधिक लोगों से एक करोड़ 64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 28 May 2026 11:16:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 11:16:46 PM (IST)
निवेश दोगुना करने का लालच देकर 3 हजार लोगों से ₹1.64 करोड़ की ठगी। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)HighLights
- कम समय में राशि दोगुनी करने और रोजगार देने का प्रलोभन
- तत्कालीन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज
- निवेश दोगुना करने का लालच देकर 3 हजार लोगों से ₹1.64 करोड़ की ठगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। विभिन्न बचत योजनाओं में निवेश करा कर 12 प्रतिशत तक ब्याज देने का लालच देकर तीन हजार से अधिक लोगों से एक करोड़ 64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निवारण युवा मंच के संयोजक अशोक कुमार टाटा की शिकायत पर मप्र आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने बुधवार को मामले में एफआइआर पंजीबद्ध की है।
फिक्स डिपॉजिट एवं बचत योजनाओं के नाम पर वीएसीएल जन सहयोग क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड ने यह धोखाधड़ी की है। ईओडब्ल्यू ने मामले में संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा सहित 14 लोगों को आरोपित बनाया है।
कम समय में राशि दोगुनी करने और रोजगार देने का प्रलोभन
ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि संस्था के सहयोगियों ने अधिक ब्याज, कम समय में राशि दोगुनी होने, रोजगार उपलब्ध कराने का प्रलोभन देकर तीन हजार से अधिक लोगों से राशि जमा कराई गई। निवेशकों को “जन सहयोग कैश क्रेडिट सर्टिफिकेट” जारी किए जाते थे, जिनमें जमा राशि, ब्याज दर, परिपक्वता तिथि एवं भुगतान राशि का उल्लेख किया जाता था। परिपक्वता अवधि पूरी होने पर राशि वापस नहीं की गई।
जांच में सामने आया कि बैंक आफ बड़ौदा, हबीबगंज शाखा, भोपाल से संस्था के बैंक खाता में एक करोड़ 64 लाख रुपये की राशि संस्था के खाते में जमा कराई गई।
तत्कालीन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज
मामले में ईओडब्ल्यू ने संस्था के उपाध्यक्ष बीएस चौहान, अभिषेक शर्मा, संचालकगण इंद्रेश सिंह, धीरज पवार, जितेन्द्र सिंह, राकेश मालवीय, विकास गजभिए, चिरौंजी लाल मीणा, श्वेता शर्मा, संध्या सिंह एवं इनके सहयोगी अभिषेक खरे, विजय इंगले तथा योगिता शर्मा व अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण कायम किया है।