• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल पूर्व IAS हत्याकांड: आरोपी केयरटेकर को भेजा जेल, पहले रेता गला फिर रची सिलिंडर ब्लास्ट की साजिश

Ex IAS Rakesh Agarwal Murder Case: पूर्व आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपित वरुण कुमार को सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर सोमवार को जेल भेज दिया गया।

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:55:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:55:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल पूर्व IAS हत्याकांड: आरोपी केयरटेकर को भेजा जेल, पहले रेता गला फिर रची सिलिंडर ब्लास्ट की साजिश
क्राइम सीन रीक्रिएशन में खुला पूर्व IAS की हत्या का राज।

HighLights

  1. क्राइम सीन रीक्रिएशन में खुला पूर्व IAS की हत्या का राज
  2. गला रेतने के बाद रची थी गैस सिलेंडर ब्लास्ट की साजिश
  3. पुलिस रिमांड हुई पूरी, मौके पर 2 घंटे चला रीक्रिएशन

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पूर्व आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपित वरुण कुमार को सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर सोमवार को जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने उससे वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए विस्तार से पूछताछ की।

उसे घटनास्थल पर ले जाकर करीब दो घंटे तक क्राइम सीन रीक्रिएशन भी कराया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड, आरोपित के कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं।

पूछताछ में उगला हत्या का पूरा सच, साक्ष्यों का हुआ मिलान

पुलिस के अनुसार वरुण ने पूछताछ में हत्या का पूरा घटनाक्रम और इसकी वजह बताई है। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल से मिले तथ्यों और जब्त साक्ष्यों का मिलान किया। जांच के दौरान हत्या के साथ घर में लूट और गैस विस्फोट की साजिश से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की गई। रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।


यह भी पढ़ें- एमपी में नई विमानन नीति लाएगी सरकार, एविएशन सेक्टर में निवेश को मिलेगा बढ़ावा, मिलेगा नया हेलीकॉप्टर

29-30 सितंबर की रात गला घोंटकर और ब्लेड से रेता था गला

रातीबड़ के सूरजनगर में रहने वाले पूर्व आइएएस राकेश अग्रवाल की हत्या 29-30 सितंबर की दरमियानी रात करीब एक बजे हुई थी। पुलिस के अनुसार उनके केयरटेकर वरुण ने पहले गला घोंटा और फिर सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी थी।

वारदात के बाद उसने घर में धमाका कराने की साजिश भी रची थी। इसके लिए उसने गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोल दिया और उस पर प्रेस गर्म करके रख दी थी, ताकि उसके घर से निकलने के बाद गैस से धमाका हो जाए। वारदात के बाद फरार हुए वरुण को पुलिस ने लंबी तलाश के बाद गिरफ्तार किया था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।