भोपाल में किताबें खरीदने निकली छात्रा पर पथराव, हाथ में फ्रैक्चर, बदसलूकी कर आरोपी फरार
राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा के साथ मंगलवार शाम गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में पथराव, मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 27 Jan 2026 10:51:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jan 2026 10:51:59 PM (IST)
भोपाल में किताबें खरीदने निकली छात्रा पर पथरावHighLights
- गोविंदपुरा क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ मारपीट और बदसलूकी
- अचानक हुए पथराव में छात्रा का हाथ फ्रैक्चर, राहगीरों ने युवक को बताया मानसिक विक्षिप्त
- पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरू
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा के साथ मंगलवार शाम गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में पथराव, मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब छात्रा उन्नति शुक्ला प्रतियोगी परीक्षा की किताबें खरीदने के लिए बाजार आई थीं।
अचानक पथराव से छात्रा के हाथ में आया फ्रैक्चर
जानकारी के अनुसार, उन्नति शुक्ला जब रास्ते से गुजर रही थीं, तभी वहां मौजूद एक युवक ने अचानक उन पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से उन्नति को गंभीर चोटें आई हैं और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। जब छात्रा ने इस हमले का विरोध किया तो आरोपित युवक ने उनके साथ गाली-गलौज की और झूमाझटकी (हाथापाई) पर उतारू हो गया।
मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा हमलावर, पुलिस तलाश में जुटी
आसपास के लोगों के मुताबिक, हमला करने वाला युवक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था। घटना के तुरंत बाद सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा।
टीआइ गोविंदपुरा अवधेश सिंह का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर आवेदन ले लिया गया है। आरोपित युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपित को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।