• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मानसून में नहीं थमेगी उड़ानों की रफ्तार: भोपाल एयरपोर्ट पर खत्म होगी फ्लाइट्स डायवर्ट होने की टेंशन, नए सिस्टम का उपयोग शुरू

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 07:52:17 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 07:56:10 AM (IST)
मानसून में नहीं थमेगी उड़ानों की रफ्तार: भोपाल एयरपोर्ट पर खत्म होगी फ्लाइट्स डायवर्ट होने की टेंशन, नए सिस्टम का उपयोग शुरू
एयरपोर्ट पर आईएलएस सिस्टम के साथ लोकलाइजर एंटिना की स्थापना की जा चुकी है।

HighLights

  1. मौसम की खराबी से उड़ानें डायवर्ट होने पर लगेगा ब्रेक
  2. इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम एवं लोकलाइजर की मदद लेगी एयरपोर्ट अथारिटी
  3. तेज बारिश में भी भोपाल में सुरक्षित उतर सकेंगे विमान

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की औपचारिक टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया है। हाल ही में स्थापित उपकरणों की रियल टाइम टेस्टिंग मानसून में हो होगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने हाल ही में अत्याधुनिक आईएलएस सिस्टम की स्थापना का काम पूरा किया है। इसकी मदद से लो विजिब्लिटी होने पर भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सकती है।

नए सिस्टम से सुरक्षित लैंड होंगी फ्लाइट्स

पहले रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) रन-वे पर लगी लाइटिंग की मदद से 550 मीटर तक दृश्यता होने पर विमान लैंड हो पाते थे। नए सिस्टम की मदद से 350 मीटर दृश्यता होने पर भी विमान लैंड हो सकते हैं। नए सिस्टम की मदद से हाल के दिनों में भोपाल आ रही कई उड़ानों को खराब मौसम में भी डायवर्ट होने के बजाय सुरक्षित लैंड कराया गया है। मानसून के दौरान अक्सर तेज वर्षा के साथ दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे समय में एटीसी विमानों को पास के हवाई अड्डों पर लैंडिंग की सलाह देता है पर अब ऐसा नहीं होगा।


चुनिंदा एयरपोर्ट पर ही यह सिस्टम मौजूदा

लोकलाइजर से सेफ लैंडिंग नया अपग्रेडेट सिस्टम स्थापित होने के साथ ही विमानों को लैंडिंग के समय सेंट्रल लाइन तक पहुंचाने में मदद करने वाले लोकलाइजर सिस्टम का उपयोग भी शुरू हो गया है। इसकी मदद से विमान सीधी दिशा में रनवे से एप्रैन तक पहुंच पाते हैं। ग्लाइड स्लोप एवं अप्रौच पाथ इंडिकेटर भी लगे हैं। इसकी मदद से विमानों को ट्रेफिक क्षेत्र में आते ही रनवे नजर आ रहा है। इससे सुरक्षित लैंडिंग हो रही है पायलटों को सेफ लैंडिंग में मदद मिल रही है। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई सहित देश के चुनिंदा एयरपोर्ट पर ही भोपाल से अपग्रेड आइएलएस सिस्टम लगा है।

यह भी पढ़ें- भोपाल बनेगा एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेस स्टेशन, दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट; ₹4,500 से शुरू हुआ किराया

राजा भोज मध्य प्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट है जहां अत्याधुनिक अपग्रेडेट आईएलएस सिस्टम स्थापित है। अब खराब मौसम के समय दूसरे शहरों की ओर जा रहे विमान भी भोपाल में डायवर्ट होकर लैंड हो सकते हैं।वर्जन-आधुनिक सिस्टम से मिलेगी मददनए सिस्टम की स्थापना कुछ समय पहले की गई थी। मानसून एवं इसके बाद सर्दी में कोहरा होने पर विमानों को डायवर्ट कर देना पड़ता था। अब यह समस्या नहीं रहेगी।

नए आधुनिक सिस्टम से सुरक्षित और रियल टाइम लैंडिंग हो सकेगी। आईएलएस के साथ लोकलाइजर एवं सहायक उपकरण स्थापित हैं।- आलोक त्रिपाठी,एयरपोर्ट डायरेक्टर।