• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

33 दिन तक पुलिस को छकाता रहा पूर्व IAS का हत्यारा, बहन को किए एक कॉल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपित वरुण कुमार अब सलाखों के पीछे है। आरोपित राजधानी में सनसनी फैला देने वाली वारदात कर तब भाग निकला, जब पुलिस को घटना का पता ही नहीं चल सका था।

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:47:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:47:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
33 दिन तक पुलिस को छकाता रहा पूर्व IAS का हत्यारा, बहन को किए एक कॉल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल का हत्यारा वरुण 33 दिन बाद गिरफ्तार

HighLights

  1. पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल का हत्यारा वरुण 33 दिन बाद गिरफ्तार
  2. बहन को दोस्त के फोन से किया एक कॉल बना गिरफ्तारी का कारण
  3. लूटे गए डॉलर दिल्ली में भुनाकर कई शहरों में काट रहा था फरारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपित वरुण कुमार अब सलाखों के पीछे है। आरोपित राजधानी में सनसनी फैला देने वाली वारदात कर तब भाग निकला, जब पुलिस को घटना का पता ही नहीं चल सका था। 33 दिन पुलिस की 10 से ज्यादा टीमें मैदान में और अलग-अलग साइबर की टीमें उसकी एक-एक मूवमेंट की तलाश में थीं।

लेकिन आरोपित बेखौफ और बेफिक्र होकर अलग-अलग शहरों में घूमता रहा और 33 दिन तक पुलिस को आसानी से छकाता रहा। उसे यकीन था कि मोबाइल का उपयोग न करने पर पुलिस कभी उसे पकड़ ही नहीं पाएगी और लूटी गई रकम से वह यूं ही ऐश करता रहेगा।


यूं तो वरुण पहले ही बता चुका है कि परिवार में उसे माता-पिता से ज्यादा लगाव नहीं है, लेकिन पंजाब में रहने वाली उसकी बहन को दोस्त के फोन से एक कॉल किया तो पहले से ही अलर्ट मोड पर चल रही पुलिस तुरंत ही सचेत हो गई और जिस नंबर से बहन को फोन पहुंचा था, उसकी पूरी जानकारी खंगाल ली। पुलिस तुरंत फोन करने वाले उसके दोस्त तक पहुंची और फिर उसके माध्यम से मंडली बनाकर घूम रही पुलिस की टीम अलग भेष में पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपित वरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

हरिद्वार से मथुरा तक बदलता रहा ठिकाना

हत्या के बाद वरुण लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। फरारी के दौरान वह हरिद्वार और ऋषिकेश में रहा। इसके बाद दिल्ली, ग्वालियर और मथुरा सहित कई शहरों में घूमता रहा। मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने और लगातार शहर बदलने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन तलाशने में चुनौती मिली। वह लूट की रकम के सहारे ठिकाने बदलता और गिरफ्तारी से बचता रहा।

दिल्ली में एक्सचेंज कराए लूटे गए डॉलर

वारदात के बाद वरुण अपने साथ लूटे गए डॉलर लेकर फरार हुआ था। उसने दिल्ली में इन्हें एक्सचेंज करवाकर भारतीय मुद्रा हासिल की। इसी रकम से वह अलग-अलग शहरों में रहने और अपनी जरूरतें पूरी करने का खर्च उठा रहा था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि कितने डॉलर एक्सचेंज कराए गए और उनसे मिली रकम कहां-कहां खर्च की गई।

फरारी में मदद करने वालों की पड़ताल

वरुण 33 दिन तक अलग-अलग शहरों में घूमता रहा, लेकिन इस दौरान उसे ठहरने, आने-जाने और खर्च के लिए मदद किसने दी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पूछताछ में उसके संपर्क में रहे दोस्तों और परिचितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान उसे किसने पनाह दी थी।

यह भी पढ़ें- विदिशा के गंजबासौदा पटाखा बाजार में आग का तांडव: चार दुकानें और तीन वाहन खाक, टला बड़ा हादसा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।