• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रक्षाबंधन पर एमपी के यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

रक्षाबंधन पर अगर आप भोपाल से रीवा या सतना, मैहर, कटनी की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी चार ...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 10:38:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 10:38:00 PM (IST)
रक्षाबंधन पर एमपी के यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग
भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी 4 जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
  2. 25 अगस्त से शुरू होगा संचालन, सतना-मैहर में भी होगा ठहराव
  3. भीड़भाड़ से मिलेगी राहत, घर जाने वाले यात्रियों का सफर होगा आसान

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रक्षाबंधन पर अगर आप भोपाल से रीवा या सतना, मैहर, कटनी की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल-रीवा मार्ग पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।

इससे यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और सफर आसान होगा। रेलवे भोपाल और रीवा के बीच तीन जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें और एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जिससे रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

यह रहेगा गाड़ियों का नंबर व समय सारणी

गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल 25 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी और विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर व सतना होते हुए 26 अगस्त सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। इसके बाद 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल 26 अगस्त शाम 6:35 बजे रीवा से चलकर 27 अगस्त सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।


वहीं गाड़ी संख्या 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल 26 और 27 अगस्त को दो फेरे लगाएगी। इसके अलावा 02190 रीवा-भोपाल स्पेशल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 'जेन-अल्फा' का सड़क पर प्रदर्शन, बस न रुकने से नाराज स्कूली बच्चों ने चौराहे पर रोकी बस

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 02154 रीवा-भोपाल वन-वे स्पेशल 29 अगस्त और 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल 30 अगस्त को चलेगी। वहीं 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल 31 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी। सभी स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी।