• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश में 50 लाख ग्रामीणों की होगी मुफ्त रजिस्ट्री... महाकाल लोक में जलेंगे 25 लाख दीप, 17 से शुरू होगा अभियान

पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्य प्रदेश में जनभागीदारी और जनसेवा को केंद्र में रखकर दो बड़े अभियान शुरू होंगे। 50 लाख से अधिक ग्रामीणों को उनकी ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 10:46:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 07:33:20 AM (IST)
मध्य प्रदेश में 50 लाख ग्रामीणों की होगी मुफ्त रजिस्ट्री... महाकाल लोक में जलेंगे 25 लाख दीप, 17 से शुरू होगा अभियान
मध्य प्रदेश में 50 लाख ग्रामीणों की होगी मुफ्त रजिस्ट्री

HighLights

  1. 17 सितंबर से MP में शुरू होंगे दो बड़े जनसेवा अभियान
  2. 50 लाख ग्रामीणों को मिलेगी उनकी संपत्ति की निश्शुल्क रजिस्ट्री
  3. प्रदेशभर में 58 लाख और महाकाल लोक में जलेंगे 25 लाख दीप

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्य प्रदेश में जनभागीदारी और जनसेवा को केंद्र में रखकर दो बड़े अभियान शुरू होंगे। 50 लाख से अधिक ग्रामीणों को उनकी संपत्ति की निश्शुल्क रजिस्ट्री कराकर अधिकार अभिलेख दिए जाएंगे। वहीं, सेवा से संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा से जुड़े 13 अलग-अलग प्रकल्प चलेंगे।

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम सात बजे प्रदेशभर में एक साथ 58 लाख से अधिक दीप जलाकर होगी। अकेले उज्जैन के श्रीमहाकाल महालोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश: उत्सव के रूप में आयोजित होंगे दोनों अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को दोनों अभियानों को उत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों, समाज, युवाओं और आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।


स्वामित्व अभियान में प्रदेश के 41,568 गांवों में 68 लाख 47 हजार भूखंड का सर्वे पूरा हो चुका है। अब 50 लाख से अधिक हितग्राहियों के नाम संपत्ति की निश्शुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। इसके लिए पंचायत उपकर और अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी से छूट का प्रविधान किया जा चुका है।

तीन चरणों में चलेगा अभियान, ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर

तीन चरणों में अभियान 17 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चलेगा। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए कि वे अभियान का नेतृत्व स्वयं करें। जिला, जोन और सेक्टर स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। हितग्राहियों को बिना किसी भेदभाव के समय-सीमा में लाभ मिले और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

वहीं, मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, सचिव, पटवारी और रोजगार सहायक मिलकर प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को शिविर लगाएं। इन शिविरों में प्रतिदिन कम से कम 30 से 40 रजिस्ट्रियां करने का लक्ष्य रखा गया है।

'आशीर्वाद का दीपक': महाकाल लोक में 25 लाख और प्रदेशभर में जलेंगे 58 लाख दीप

सेवा से संकल्प अभियान का पहला बड़ा कार्यक्रम आशीर्वाद का दीपक होगा। 17 सितंबर की शाम सात बजे लाभार्थी परिवारों के घरों और चयनित ऐतिहासिक व पुरातात्विक स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

अकेले उज्जैन के महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है। इसमें सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क का मैदान देने पर सहमति, ढाई लाख फीस देगी कांग्रेस