• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal News: बिना तोले न लें गैस सिलिंडर! भोपाल में चोरी-छिपे रिफिलिंग करते पकड़े गए एजेंसी के कर्मचारी

यदि आप गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा घर पर देने वाले सिलेंडरों को बिना वजन करवाए विश्वास पर ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए... क्योंकि यह कर्मचारी आपके ह...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 10:55:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 10:55:34 PM (IST)
Bhopal News: बिना तोले न लें गैस सिलिंडर! भोपाल में चोरी-छिपे रिफिलिंग करते पकड़े गए एजेंसी के कर्मचारी
Bhopal News: बिना तोले न लें गैस सिलिंडर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। यदि आप गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा घर पर देने वाले सिलेंडरों को बिना वजन करवाए विश्वास पर ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए... क्योंकि यह कर्मचारी आपके हक पर डाका डाल रहे हैं। आपके घर तक सिलेंडर पहुंचाने वाले एजेंसी कर्मचारी ही गैस की चोरी कर रहे हैं, यह खुलासा बुधवार को तब हुआ जब टीलाजमालपुरा थाना इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने अर्चना गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों को लोडिंग वाहन में रखे सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करते हुए पकड़ा।

इसी बीच कर्मचारी सिलेंडरों से भरा वाहन लेकर भाग निकले और रास्ते में दो सिलेंडरों को अवैध रूप से बेच डाला। हालांकि बाद में टीम ने पुलिस के सहयोग से 24 सिलेंडरों से भरे वाहन सहित दोनों कर्मचारियों को धर दबोचा और थाने में वाहन खड़ा करवा दिया है।


आरिफ नगर मैदान में दबिश: 9 इंच लंबी बंसी से कर रहे थे अवैध रिफिलिंग

जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीआईजी बंगला इलाके में अर्चना गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग की जा रही है। जिसके आधार पर सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यार्थी ने टीम सहित डीआईजी बंगला स्थित आरिफ नगर मैदान में दबिश दी तो अर्चना इंडेन गैस एजेंसी का ऑटो खड़ा हुआ था।

जिसमें एजेंसी के कर्मचारी भारत अहिरवार व भूपेंद्र नौरिया द्वारा नौ इंच लंबी बंसी से सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। टीम ने दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की तो वह मौका पाकर वाहन सहित भाग निकले, इस दौरान कई बार रोकने पर भी उन्होंने वाहन नहीं रोका। इससे टीम ने पुलिस को सूचना दी, कुछ देर बाद पुलिस के सहयोग से टीम ने दोनों कर्मचारियों को सिलेंडर से भरे वाहन सहित पकड़ लिया।

थाने में हुई तुलाई तो खुला कालाबाजारी का खेल: 4.63 लाख का सामान जब्त

टीम ने थाने में ही कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही सिलेंडरों की तुलाई करवाई तो कालाबाजारी का खुलासा हुआ। कर्मचारियों के कब्जे से रिफिलिंग करने वाली नौ इंच लंबी बंसी, 24 घरेलू गैस सिलेंडर व वाहन सहित 4.63 लाख का सामान जब्त किया है।

रिफिलिंग कर गैस निकालने के बाद दो सिलेंडर लगाए ठिकाने

टीम ने थाने में 24 सिलेंडरों की जांच की तो उनमें नौ भरे हुए, 11 खाली व चार अवैध रिफिलिंग में उपयोग किए सिलेंडर मिले हैं। खाद्य अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों ने दो सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग करते हुए खाली सिलेंडरों में गैस भर ली थी। जिनमें से एक में पांच किलो 400 ग्राम और दूसरे में 300 ग्राम गैस भरी मिली है। जबकि जिन सिलेंडरों से गैस चोरी की गई थी, उन्हें रास्ते में ठिकाने लगा दिया गया था। वहीं अवैध रिफिलिंग के लिए दो अन्य सिलेंडरों की सील तोड़ दी गई थी।

यह भी पढ़ें- एमपी को मिली बड़ी सौगात... ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

अर्चना इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों को घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग करते हुए पकड़ा है। जिनके कब्जे से सिलेंडर, रिफिलिंग में उपयोग की जाने वाली बंसी, सिलेंडर व वाहन जब्त किया गया है। अवैध रिफिलिंग को लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण बनाया गया है, जिसे एडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। - चंद्रभान सिंह जादौन, जिला आपूर्ति नियंत्रक