नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पर्यावरण संरक्षण और गौ-संवर्धन की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए गोकाष्ठ संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति ने इस वर्ष भी अपनी मुहीम तेज कर दी है।
जंगलों को कटने से बचाने के उद्देश्य से शहर के 32 केंद्रों पर शनिवार से गोकाष्ठ की बिक्री शुरू हो गई, जहां पहले ही दिन शहरवासियों ने उत्साह दिखाते हुए 800 क्विंटल गोकाष्ठ की खरीदी की।
शहर के 52 स्थानों पर उपलब्ध होगी गोकाष्ठ
समिति द्वारा इस वर्ष शहर के कुल 52 स्थानों पर विक्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से शेष 20 केंद्रों पर एक मार्च से बिक्री शुरू होगी। आमजन की सुविधा के लिए समिति ने इस बार 'होम डिलीवरी' की सुविधा भी प्रदान की है।
गोकाष्ठ परिवार के अध्यक्ष अरुण चौधरी ने बताया की जनता को सुगमता से गोकाष्ठ मिल सके इसलिए हमारी कमेटी ने पूरे शहर के हर हिस्से को कवर करते हुए 52 गोकाष्ठ विक्रय सेंटर बनाए हैं।
शहर के प्रमुख गोकाष्ठ विक्रय केंद्र
प्लेटिनम प्लाजा माता मंदिर, श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर शिवाजी नगर, मां कालिका मंदिर कामधेनु गोशाला भदभदा रोड, भोजपुर क्लब अरेरा कॉलोनी, शुभम् नर्सरी पटेल नगर, गुजराती कॉलोनी बावड़ियां कला, नर्मदा इंडस्ट्रीज गोविंदपुरा, श्रीराम मंदिर हमीदिया रोड, मंगलवारा थाने के पास, मानस भवन श्यामला हिल्स, शुभम् नर्सरी होशंगाबाद रोड, गोमती कालोनी नेहरू नगर, मानस उद्यान गुफा मंदिर, मिलन स्वीट्स बरखेड़ा, आदित्य एवेन्यू एयरपोर्ट रोड, ग्लोबस ग्रीन एकड़ फेस टू क्लब हाउस लालघाटी, मंदाकिनी ग्राउंड कोलार, अरेरा क्लब लिंक रोड नंबर एक, प्रेम कुटी नादरा बस स्टैंड, चलित वाहन जंबूरी मैदान, करोंद चौराहा, मेहता मार्केट, बैरागढ़ थाना, रातीबड़ चौराहा, लालघाटी चौराहा, मिनाल रेसीडेंसी चौराहा और प्रेस काम्पलेक्स एमपीनगर जोन वन।