भोपाल में रिश्ते कलंकित: घर की छत पर मासूम को अकेली देख बदला ताऊ का ईमान, कर दी अश्लील हरकत; आरोपी पर केस दर्ज
जहांगीराबाद पुलिस ने नौ वर्षीय पांचवीं की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले उसके ताऊ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 20 May 2026 04:37:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 04:40:27 PM (IST)
प्रतीकात्मक तस्वीर।HighLights
- जहांगीराबाद इलाके में संयुक्त परिवा में रहने वाली 5वीं की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़
- छत पर मासूम के शोर मचाने पर दौड़े माता-पिता; बच्ची की आपबीती सुन पैरों तले खिसकी जमीन
- जहांगीराबाद थाना पुलिस ने सगे ताऊ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक बेहद घिनौनी वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी ताऊ ने अपनी ही 9 वर्षीय सगी भतीजी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।
वारदात सोमवार रात करीब 8 बजे की है, जब 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली मासूम अपनी मां के कहने पर मकान की छत पर सूखे कपड़े उठाने गई थी।
इसी दौरान पहली मंजिल पर रहने वाला उसका ताऊ भी नियत बिगाड़कर छत पर पहुंच गया और बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
बच्ची के शोर मचाने पर पकड़ी गई करतूत
आरोपी की इस घिनौनी हरकत से सहमी मासूम ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। बेटी की चीख सुनकर नीचे रह रहे माता-पिता बदहवास हालत में दौड़कर छत पर पहुंचे।
परिजनों को देखते ही आरोपी पीछे हट गया, जिसके बाद रोती हुई मासूम ने अपने सगे ताऊ की पूरी करतूत माता-पिता को रोते हुए बयां कर दी।
यह भी पढ़ें- गुना में कलेजा कंपा देने वाली वारदात: 3 साल की मासूम को टॉफी का लालच देकर कुटी में ले गया दरिंदा
मां ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया मामला
सगे जेठ की इस शर्मनाक और घटिया हरकत के बाद पीड़िता की मां अपनी बेटी को लेकर तुरंत जहांगीराबाद थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन आरोपी ताऊ के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य धाराओं (सहित पॉक्सो एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।