MP में गैस संकट पर सरकार सख्त... 11 ठिकानों पर मारे छापे, 228 गैस सिलिंडर किए जब्त, निगरानी के लिए समिति गठित
रसोई गैस की कालाबाजारी तथा जमाखोरी के विरुद्ध खाद्य नागरिक आपूर्ति और जिला प्रशासन की टीमों द्वारा प्रदेश में 11 स्थानों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 228 ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 08:59:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Mar 2026 11:50:57 PM (IST)
एमपी में एक्शन मोड में आई सरकार। (Image Source: AI-Generated)HighLights
- एमपी में एक्शन मोड में आई सरकार
- राज्य स्तरीय निगरानी समिति गठित
- कालाबाजारी करने वालों पर गिरी गाज
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। रसोई और वाणिज्यिक उपयोग की गैस की आपूर्ति को लेकर ऑयल कंपनियों से समन्वय और निगरानी के लिए राज्य स्तर पर समिति बनाई गई है। साथ ही रसोई गैस की कालाबाजारी तथा जमाखोरी के विरुद्ध खाद्य नागरिक आपूर्ति और जिला प्रशासन की टीमों द्वारा प्रदेश में 11 स्थानों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 228 सिलिंडर जब्त किए गए और तीन प्रकरण पंजीबद्ध हुए।
प्रदेश में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर अजय श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश में गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। प्रदेश के 11 बॉटलिंग प्लांट एवं वितरकों के गोदाम में पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने शनिवार को गैस एजेंसियों के संचालन, सिलिंडर वितरण और उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों को लेकर समीक्षा की।
जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सभी कलेक्टरों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि कहीं वितरण व्यवस्था में अनियमितता या विलंब की शिकायत मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए कार्रवाई भी की जा रही है। ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा अत्यधिक गैस सिलिंडर की बुकिंग के कारण सर्वर पर अतिरिक्त लोड आने से असुविधा हो रही थी, जिसे सुधार लिया गया है।
यह भी पढ़ें- चप्पल से कोबरा का फन दबाना पड़ा महंगा, रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने बचाई जान
अफवाहों से बचने की सलाह और निरंतर आपूर्ति का भरोसा
घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति है। उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अफवाहों से भ्रमित न हों। देश की रिफाइनरी उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं तथा पश्चिम एशिया के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू पीएनजी तथा सीएनजी की आपूर्ति बिना कटौती के जारी रहेगी।