• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रायसेन कलेक्टर का अनूठा अंदाज: कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे, किसानों ने खोला दिल का हाल

नकतरा में रायसने कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने कुर्सी छोड़कर किसानों से खेती-किसानी की समस्याएं और सुझाव सुने।

By Ambuj MaheshwariEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 11:00:22 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 11:00:22 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायसेन कलेक्टर का अनूठा अंदाज: कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे, किसानों ने खोला दिल का हाल
कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा में जमीन पर बैठकर किसानों से चर्चा करते कलेक्टर। सौ- विभाग

HighLights

  1. किसानों के बीच जमीन पर बैठे कलेक्टर
  2. बिजली समस्या पर तत्काल कार्रवाई
  3. उन्नत खेती और खाद व्यवस्था पर जोर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन । किसानों की समस्याओं को करीब से समझने और खेती-किसानी की जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर रोहित सिसोनिया बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहे। इस दौरान उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला, जब वे ग्राम नकतरा में कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किसानों के बीच जमीन पर बैठकर उनसे खेती-किसानी के मुद्दों पर चर्चा करते नजर आए।

उन्होंने किसानों से खेती में आ रही परेशानियों, कृषि तकनीकों, उत्पादन बढ़ाने के उपायों और आमदनी बढ़ाने की संभावनाओं पर खुलकर बातचीत की।

कलेक्टर का सहज और आत्मीय अंदाज देखकर किसान भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।

किसानों की समस्याएं समझीं

कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा की नर्सरी का अवलोकन कर कृषि वैज्ञानिकों से विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों और नर्सरी तैयार करने की तकनीक की जानकारी ली। इसके बाद किसानों के बीच बैठकर उनकी बात सुनी और बेहतर कृषि पद्धतियों, फसल विविधीकरण तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।


उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को निर्देश दिए कि किसानों को उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें- रायसेन में सैकड़ों लोगों को मिला भूमि का मालिकाना हक, अब बैंक लोन और योजनाओं का मिलेगा लाभ

बिजली आपूर्ति पर फोकस

कलेक्टर ने ग्राम हिनोतिया महलपुर पहुंचकर किसानों से संवाद किया। यहां किसानों ने बिजली की समस्या से उन्हें अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को फोन कर समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को कृषि कार्यों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कृषक भगवान सिगोरिया के बायो रिसर्च सेंटर का निरीक्षण कर वहां हो रहे कृषि नवाचारों और गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही गांव में खाद गोदाम निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल को लेकर भी चर्चा की।

खाद वितरण की व्यवस्था देखी

वहीं, रायसेन में एमपी स्टेट एग्रो के खाद गोदाम का निरीक्षण कर कलेक्टर ने खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस दौरान किसानों से चर्चा करते हुए उन्होंने फसल कटाई के बाद पराली नहीं जलाने की समझाइश दी और इसके स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल वैकल्पिक उपाय अपनाने की अपील की।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।