• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का संचालन फिर टला, 26 जुलाई का कार्यक्रम आखिरी समय में स्थगित, अब मंगलवार को शुरू होने की संभावना

राजधानीवासियों का निशातपुरा रेलवे स्टेशन के संचालन का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। यह धरातल पर 26 जुलाई को उतरना था लेकिन, इसे अंतिम समय में स्थगित क...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 01:39:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 01:39:04 PM (IST)
निशातपुरा रेलवे स्टेशन का संचालन फिर टला, 26 जुलाई का कार्यक्रम आखिरी समय में स्थगित, अब मंगलवार को शुरू होने की संभावना
निशातपुरा रेलवे स्टेशन का संचालन फिर टला

HighLights

  1. निशातपुरा रेलवे स्टेशन का संचालन फिर टला
  2. अब इसके मंगलवार को होने की संभावना
  3. नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानीवासियों का निशातपुरा रेलवे स्टेशन के संचालन का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। यह धरातल पर 26 जुलाई को उतरना था लेकिन, इसे अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि यह ठहराव अब मंगलवार से हो सकता है। हालांकि, नई तारीख को लेकर रेलवे की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

भोपाल मंडल के डीआरएम ने क्या कहा?

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज त्यागी ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से यह संचालन स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब इसे मंगलवार को आयोजित करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल का 6 करोड़ का 'भूतिया' स्टेशन... तीन साल से उद्घाटन का इंतजार, प्लेटफॉर्म तैयार फिर भी नहीं रुक रहीं ट्रेनें

बार-बार लोकार्पण टलने पर लोग नाराज

उधर, स्थानीय निवासी हरिनारायण चक्रवर्ती ने बार-बार इस संचालन के टलने पर नाराजगी जताई। पहले भी कई बार तारीख घोषित होने के बावजूद यह स्थगित हुआ है। लगातार हो रही देरी से क्षेत्र के लोगों में निराशा है, क्योंकि स्टेशन शुरू होने से लाखों यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।