
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अशोकनगर की तीन नाबालिग हिंदू बालिकाओं से भोपाल में दुष्कर्म और जबरन निकाह कर मतांतरण करवाने वाले गिरोह के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर शहर में चल रहा मतांतरण का जिहादी नेटवर्क उजागर हुआ है। राजधानी में लगातार हिंदू युवतियों से दोस्ती कर दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेलिंग और मतांतरण की घटनाएं महज रिश्ते के बनने-टूटने का संयोग नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसमें जानबूझकर पहचान बदलकर या फिर दोस्ती की आड़ में हिंदू युवतियों को फंसाया जाता है, फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाकर और ब्लैकमेल कर या तो मतांतरित करवाया जाता है, या फिर शोषण कर छोड़ दिया जाता है।
जिहाद के इस नेटवर्क के तार भोपाल में स्कूल-कालेजों से लेकर जिम, स्पा सेंटर, डांस क्लास और यहां तक कि पब व क्लबों तक फैले हैं। कहीं नौकरी का झांसा देकर तो कहीं परिवार से दूर रहने वाली हिंदू युवतियों को भावनात्मक सहयोग कर जिहाद गिरोह के युवक हिंदू युवतियों को निशाना बनाते हैं। इसके अलावा स्कूल-कालेजों में भोली-भाली हिंदू युवतियों का ब्रेनवाश भी किया जाता है। भोपाल में लगभग हर सप्ताह धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत पुलिस केस दर्ज किए जा रहे हैं, जिनमें कई केसों में इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है। हालांकि अब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है।
पिछले वर्ष टीआइटी कालेज के बहुचर्चित दुष्कर्म, मतांतरण कांड में पीड़िताओं ने इसी तरह के नेटवर्क की शिकायत की थी। आरोपितों ने दो सगी बहनों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म कर मतांतरण का दबाव बनाया था। दोनों बहनें अनाथ थीं और कालेज में पढ़ाई के साथ नौकरी करती थीं। मुख्य आरोपित फरहान, उसके दोस्त अली और साद ने मिलकर कालेज में उनसे दोस्ती की और अपने मुस्लिम दोस्तों के गिरोह में शामिल किया। फिर फरहान ने बड़ी बहन से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। बाद में छोटी बहन से संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसने अपने दोस्त के सामने भी पीड़िता को परोस दिया। कुछ समय बाद दोनों बहनों को फरहान की करतूत पता चली। डरकर पीड़िताओं ने लंबे समय तक मामले को छुपाकर रखा। वहीं अन्य पीड़िताओं के सामने आने के बाद उन्होंने शिकायत की थी।
बागसेवनिया क्षेत्र में अमरीन और आफरीन नामक जिहादी बहनों ने स्पा सेंटर में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की एक हिंदू युवती और उसकी सहेली को घर में रखा और फिर अपने मुस्लिम भाईयों व प्रेमी के सामने परोस दिया। इतना ही नहीं दोनों हिंदू युवतियों को उन्होंने देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया और उसके रुपये भी नहीं देती थीं। आरोपित मुस्लिम बहनों का यह नेटवर्क भोपाल से अहमदाबाद तक फैला हुआ था, जिसमें कई हिंदू युवतियों को फंसाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- 'धार भोजशाला मंदिर नहीं है बल्कि...', हाई कोर्ट में 2 घंटे चली तीखी बहस, आपसी सौहार्द से हल निकालने पर चर्चा
राजधानी के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की हिंदू छात्रा को उसके मुस्लिम क्लासमेट ने दोस्ती कर फंसाया और फिर घुमाने के बहाने दुष्कर्म किया। साथ ही ब्लैकमेलिंग कर उससे एक लाख रुपये ऐंठे और मतांतरण का दबाव बनाया। पीड़ित छात्रा का क्लासमेट आरोपित ओसाफ भी एक संभ्रांत परिवार से संबंध रखता है। हालांकि फिर भी वह कट्टरपंथी विचारधारा अपना कर पीड़िता का शोषण करता था।