भोपाल के निजी स्कूलों के पास आखिरी मौका, 10 मार्च तक लेट फीस के साथ जमा करें मान्यता आवेदन
भोपाल के निजी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की नवीन मान्यता और नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब 20 हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन क ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 02:09:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 02:13:47 AM (IST)
निजी स्कूलों को मान्यता के लिए दो दिन और मौका (फाइल फोटो)HighLights
- निजी स्कूलों को मान्यता के लिए दो दिन और मौका
- 20 हजार रुपये लगेगा विलंब शुल्क
- अंतिम अवसर विभागीय मंत्री के पास रहेगा
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। निजी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की नवीन मान्यता और नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन करने की समय-सीमा पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब 20 हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई है।
इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने दिशा-निर्देश आवेदन जमा होने के बाद 25 मार्च तक संयुक्त संचालक शिक्षा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा।
जिन स्कूलों के आवेदन समिति द्वारा निरस्त किए जाएंगे। उनके लिए 25 अप्रैल तक अपील का अवसर रहेगा। इन अपीलों का अंतिम निराकरण डीपीआई 25 मई तक करेगा और इसके बाद स्कूलों की मान्यता जारी की जाएगी। अंतिम अवसर विभागीय मंत्री के पास रहेगा।
ऑनलाइन आवेदन और पोर्टल की जानकारी
डीपीआई ने मान्यता प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। सभी निजी स्कूलों, सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य बोर्ड से संबद्ध हों, इस पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना अनिवार्य है। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी थी। विलंब शुल्क के साथ अब स्कूलों को आवेदन करने का समय 10 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।
आवेदन के बाद प्रक्रिया आवेदन प्राप्त होने के बाद संभागीय संयुक्त संचालक की टीम स्कूलों की जांच करेगी। नवीन मान्यता, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन से संबंधित प्रकरणों पर निर्णय लेने की अंतिम तिथि 25 मार्च रखी गई है।
यह भी पढ़ें- स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल, 9वीं के छात्रों के लिए अप्रैल और जून में चलेगा ब्रिज कोर्स
यदि किसी स्कूल का आवेदन निरस्त होता है, तो वह संबंधित संस्था 25 अप्रैल तक आयुक्त, लोक शिक्षण के समक्ष ऑनलाइन अपील कर सकती है। प्राप्त अपीलों का अंतिम निराकरण करने के बाद ही स्कूलों की मान्यता सूची और प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
जिन स्कूलों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह विलंब शुल्क के साथ अंतिम अवसर है और समय पर आवेदन करना अनिवार्य है। धर्मेन्द्र शर्मा, संयुक्त संचालक, डीपीआई।