• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

इंजीनियरिंग कॉलेजों में च्वाइस लॉक करने का रविवार को आखिरी मौका, बीटेक में सिर्फ 21,777 छात्रों ने चुने कॉलेज

बीटेक, बीबीए, बीसीए, बीफार्मा और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का पहला चरण अंतिम दौर में है।

By Anjali raiEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 08:54:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 08:54:30 PM (IST)
इंजीनियरिंग कॉलेजों में च्वाइस लॉक करने का रविवार को आखिरी मौका, बीटेक में सिर्फ 21,777 छात्रों ने चुने कॉलेज
इंजीनियरिंग कॉलेजों में च्वाइस लॉक करने का रविवार को आखिरी मौका( एआई फोटो)

HighLights

  1. च्वाइस लॉक करने का आज अंतिम दिन, 29 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची
  2. 38,305 पंजीकरण के मुकाबले सिर्फ 21,777 अभ्यर्थियों ने भरे कॉलेज विकल्प
  3. विशेषज्ञ बोले- आईआईटी, एनआईटी के प्रवेश और फीस स्पष्ट न होने से धीमी है काउंसलिंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। तकनीकी शिक्षा संचालनालय (डीटीई) द्वारा बीटेक, बीबीए, बीसीए, बीफार्मा और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का पहला चरण अंतिम दौर में है। विद्यार्थियों के लिए अपनी पसंद के कॉलेज का विकल्प लॉक करने का रविवार (29 जून) अंतिम दिन है। इसके बाद 30 जून को पहली वरीयता सूची जारी की जाएगी। हालांकि पंजीयन और च्वाइस फिलिंग की कम संख्या ने कॉलेज प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है।

बीटेक में पंजीयन के मुकाबले कम छात्रों ने भरे विकल्प

डीटीई के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार तक बीटेक प्रथम वर्ष में 38,305 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। इनमें से केवल 21,777 अभ्यर्थियों ने ही अपनी पसंद के कॉलेजों का विकल्प भरा है। वहीं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की रुचि अपेक्षाकृत अधिक दिखाई दे रही है। डीटीई के अनुसार पंजीयन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 30 जून को कॉमन मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रथम चरण का सीट आवंटन तीन जुलाई को होगा, जबकि आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया सात जुलाई तक पूरी की जाएगी।


बीबीए-बीसीए में भी धीमी रही च्वाइस फिलिंग

बीबीए के 227 कॉलेजों में अब तक 10,428 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है, जबकि केवल 5,860 विद्यार्थियों ने च्वाइस फिलिंग की है। इसी तरह बीसीए के 157 कॉलेजों में 5,442 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया और 4,238 ने कॉलेजों का विकल्प भरा है। वहीं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 18,366 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, 17,471 का दस्तावेज सत्यापन हुआ और 14,427 अभ्यर्थियों ने च्वाइस फिलिंग पूरी की है।

राष्ट्रीय संस्थानों की प्रक्रिया का कर रहे इंतजार

विशेषज्ञ अजीत पटेल के अनुसार कई विद्यार्थी आईआईटी, एनआईटी और अन्य राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में फिलहाल च्वाइस फिलिंग की रफ्तार धीमी बनी हुई है। इसके अलावा कुछ निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों की फीस निर्धारण प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हुई है, जिससे विद्यार्थी और अभिभावक अंतिम निर्णय लेने से पहले फीस संरचना स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल मेट्रो के रूट पर अनोखा प्रयोग, हर आधे किलोमीटर पर दिखेगा स्टेशन, 2.23 किमी के हिस्से में सिविल वर्क पूरा