• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप... करीना कपूर के पेंडेंट पर कांग्रेस नेता का ऐतराज, माफी की मांग

करीना द्वारा पहने गए एक पेंडेंट को भोपाल रियासत की बेगमों की ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने उन्हें कानूनी डिमांड नोटिस भेजा है।

By Madanmohan malviyaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 10:56:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 10:56:03 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप... करीना कपूर के पेंडेंट पर कांग्रेस नेता का ऐतराज, माफी की मांग
करीना कपूर के पेंडेंट पर कांग्रेस नेता का ऐतराज

HighLights

  1. करीब 400 साल पुराने पेंडेंट में लिखी हैं कुरान की आयतें
  2. शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम की बताई धरोहर
  3. अब्बास हफीज ने जताई आपत्ति, माफी मांगने की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने भोपाल की नवाबी विरासत और धार्मिक आस्था को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। करीना द्वारा पहने गए एक पेंडेंट को भोपाल रियासत की बेगमों की ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने उन्हें कानूनी डिमांड नोटिस भेजा है।

आरोप है कि करीब 400 साल पुराने इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं और इसे धार्मिक आस्था एवं इबादत के उद्देश्य से बनवाया गया था। ऐसे में इसे फैशन के तौर पर प्रदर्शित करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।


अब्बास हफीज ने अपने वकील जफर के माध्यम से भोपाल कोर्ट के जरिए यह नोटिस भेजा है। उन्होंने करीना से विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की मांग की है।

400 साल पुरानी धरोहर को फैशन के रूप में दिखाने का आरोप

अब्बास हफीज के अनुसार, पेंडेंट और कलगी भोपाल के शाही परिवार की विरासत का हिस्सा हैं। उनका दावा है कि शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने इस पेंडेंट को अपनी धार्मिक आस्था और इबादत के लिए बनवाया था। उन्हें करीना के कलगी या लिबास पहनने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन कुरान की आयतों वाले पेंडेंट को फैशन के रूप में प्रदर्शित करने पर सवाल है। उनका कहना है कि उन्होंने यह कदम किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था के कारण उठाया है।

यह भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: एमपी के 9 शहरों ने बढ़ाया मान, उज्जैन-देवास देश में नंबर-1, जबलपुर को दूसरा स्थान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।