• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

जगन्नाथ रथयात्रा आज: भोपाल टॉकीज से शाम 4 बजे होगी शुरू, रूस और नीदरलैंड के विदेशी भक्त भी होंगे शामिल

इस्कॉन पटेल नगर की भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शनिवार शाम 4 बजे भोपाल टॉकीज से शुरू होकर प्लेटिनम प्लाजा तक पहुंचेगी। इस्कॉन कोलार की रथयात्रा 19 जुलाई को ...और पढ़ें

By Sushil PandeyEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 09:03:37 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 09:03:37 AM (IST)
जगन्नाथ रथयात्रा आज: भोपाल टॉकीज से शाम 4 बजे होगी शुरू, रूस और नीदरलैंड के विदेशी भक्त भी होंगे शामिल
फाइल फोटो, इंटरनेट मीडिया।

HighLights

  1. शनिवार शाम 4 बजे भोपाल टॉकीज से शुरू होकर प्लेटिनम प्लाजा तक पहुंचेगी
  2. 'हरे कृष्ण' महामंत्र के संकीर्तन और नृत्य के साथ रथयात्रा की शोभा बढ़ाएंगे
  3. इस्कॉन कोलार की रथयात्रा 19 जुलाई को सर्वधर्म चौराहा से निकलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव भव्य और अनूठे रूप में मानाया जा रहा है। इस्कॉन पटेल नगर द्वारा 18 जुलाई को 13वें भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस धार्मिक उत्सव की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें भारत के विभिन्न प्रांतों की कीर्तन मंडलियों के साथ-साथ रूस, नीदरलैंड और कई यूरोपीय देशों से आए विदेशी भक्त भी ''हरे कृष्ण'' महामंत्र की धुन पर नृत्य करते हुए शामिल होंगे।

भोपाल टॉकीज से प्लेटिनम प्लाजा तक रूट

शाम चार बजे भोपाल टॉकीज से यात्रा की शुरुआत होगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई प्लेटिनम प्लाजा पर संपन्न होगी। भगवान के स्वागत में भक्तों द्वारा तैयार किया गया 500 किलो विशेष ''खाजा'' महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। भगवान के लिए विशेष पोशाक वृंदावन से मंगवाई गई है।


यह भी पढ़ें- भोपाल में पुरी जैसी भव्यता... नंदीघोष रथ पर 18 जुलाई को नगर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ, यात्रा में शामिल होंगे विदेशी भक्त

इस्कॉन कोलार की रथयात्रा कल निकलेगी

इस्कान कोलार द्वारा 19 जुलाई को दोपहर एक बजे सर्वधर्म चौराहा से रथयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण पूरी तरह से रिमोट कंट्रोल और हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस आधुनिक रथ होगा।

दोनों ही संस्थाओं द्वारा यात्राओं की तैयारियां और रथों की सफाई का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।