• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में 35 लाख और राजधानी में 1 लाख LPG कनेक्शन ब्लॉक; बिना e-KYC नहीं मिलेंगे रसोई गैस सिलिंडर

ई-केवाईसी लंबित होने के कारण मध्यप्रदेश में करीब 35 लाख और राजधानी में एक लाख से अधिक घरेलू कनेक्शन ब्लॉक होने की बात सामने आई है।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 11:25:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 11:25:31 PM (IST)
MP में 35 लाख और राजधानी में 1 लाख LPG कनेक्शन ब्लॉक; बिना e-KYC नहीं मिलेंगे रसोई गैस सिलिंडर
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. मप्र में 35 लाख, भोपाल में एक लाख कनेक्शन प्रभावित
  2. ई-केवाईसी नहीं करवाई गई तो गैस कनेक्शन होगा ब्लॉक
  3. ऑनलाइन सिलिंडर बुकिंग, नियमित रिफिल और होम डिलीवरी नहीं मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवायसी नहीं कराने से लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देशभर में लगभग 3.16 करोड़ और मध्यप्रदेश में करीब 35 लाख घरेलू एलपीजी कनेक्शन ई-केवायसी लंबित होने के कारण ब्लॉक कर दिए गए हैं। राजधानी में भी ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 1 लाख से अधिक है।

कंपनियों की सख्ती

तीनों तेल कंपनियों ने एक अक्टूबर से लंबित ई-केवायसी वाले कनेक्शनों पर सख्ती शुरू कर दी है। अब इन उपभोक्ताओं को पहले ई-केवायसी करानी होगी, तभी कनेक्शन दोबारा सक्रिय होगा।

कनेक्शन ब्लॉक होने पर न तो ऑनलाइन सिलिंडर बुक होगा और न ही एजेंसी से रिफिल की नियमित आपूर्ति या होम डिलीवरी मिलेगी।

ऐसे में जिन परिवारों के घर में अचानक सिलिंडर खत्म हो गया, उनके सामने रसोई चलाने का संकट खड़ा हो सकता है। ऐसे में बाजार में उपलब्ध पांच या 10 किलो का सिलिंडर लेना ही विकल्प रहेगा।

भोपाल में 8 लाख उपभोक्ता

राजधानी में घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर आपूर्ति करने के लिए करीब 35 से अधिक गैस एजेंसियां हैं, जिनके पास लगभग आठ लाख कनेक्शन हैं। इनमें से एक लाख की ई-केवायसी अब भी बाकी है, जिनकी बुकिंग बंद हो गई है। उपभोक्ता अब एजेंसियों के चक्कर लगाने लगे हैं।


एजेंसी संचालकों का कहना है कि कुछ उपभोक्ता लगातार फोन कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण घर-घर जाकर ई-केवायसी नहीं की जा सकती।गैस एजेंसियों पर ऐसे फोन आए हैं, जिनमें फोन करने वालों ने खुद को नेता, मंत्री, विधायक, बिल्डर, अध्यक्ष आदि बताया है।

एजेंसी कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि ई-केवायसी लंबित होने के कारण कनेक्शन ब्लॉक है, जिसे करवाने के बाद ही बुकिंग और आपूर्ति हो सकेगी।

8 बार बढ़ी तारीख, फिर भी ई-केवायसी बाकी

एलपीजी ई-केवायसी की प्रक्रिया 30 जून 2026 से चल रही है। कंपनियों ने कई बार समय बढ़ाया और उपभोक्ताओं को संदेश भी भेजे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में ई-केवायसी लंबित रहने पर अब कनेक्शन ब्लॉक किए जा रहे हैं। कंपनियों को आशंका है कि लंबित कनेक्शनों में ऐसे कनेक्शन भी हो सकते हैं जिनका अब इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें- BJP नेता की करंट से मौत का मामला; भोपाल नगर निगम के AE को किया संस्पेड, EE पर भी गिरेगी गाज

कनेक्शन ब्लॉक होने पर उपभोक्ता ई-केवायसी कैसे कर सकते हैं?

- इंडियन आयल वन, हेलोबीपीसीएल या एचपी पे एप के जरिए आधार फेस आथेंटिकेशन किया जा सकता है। इसके लिए आधार फेस आईडी एप की आवश्यकता होगी।

-ई-केवायसी के बाद कनेक्शन दोबारा सक्रिय कराया जा सकेगा और नियमित घरेलू सिलिंडर की बुकिंग शुरू हो सकेगी। यदि कनेक्शन ब्लाक है तो घरेलू रिफिल नहीं मिलेगा।

- यदि किसी उपभोक्ता के पास दो कनेक्शन हैं, तो ई-केवायसी की प्रक्रिया में पात्रता की जांच होगी। एक आधार से एक ही कनेक्शन की ई-केवायसी होने के कारण अतिरिक्त कनेक्शन बंद किया जा सकता है।

अचानक से घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं का कनेक्शन बंद करना एक तरह से तानाशाही है, जो कि पूरी तरह गलत है। मध्यप्रदेश में करीब 35 लाख और शहर में करीब एक लाख उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है - बीएस शर्मा, अध्यक्ष ,गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन

सभी उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द अपने कनेक्शन का ईकेवायसी करवा लेना चाहिए।जिससे कि उनकी बुकिंग बहाल हो सके और वह आसानी से घरेलू सिलिंडर तय दामों में खरीद सकें।जितना अधिक देर करेंगे उतनी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। - आरके गुप्ता,अध्यक्ष,मध्य प्रदेश एलपीजी गैस डीलर्स एसोसिएशन