• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में MBBS डॉक्टर से 97 हजार की ठगी... राजस्थान से 2 अरेस्ट, किराए के खातों से चल रहा था नेटवर्क

कोहेफिजा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड राजस्थान...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 10:35:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 10:35:19 PM (IST)
भोपाल में MBBS डॉक्टर से 97 हजार की ठगी... राजस्थान से 2 अरेस्ट, किराए के खातों से चल रहा था नेटवर्क
साइबर ठगी

HighLights

  1. भोपाल में साइबर ठगी के राजस्थान नेटवर्क का भंडाफोड़
  2. गेमिंग लिंक से महिला डॉक्टर के खाते से उड़ाए 97 हजार
  3. डेढ़ महीने बाद जागी पुलिस, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोहेफिजा थाना पुलिस ने साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड राजस्थान के बाड़मेर में बैठकर देशभर में ठगी को अंजाम देता था, जबकि ठगी की रकम भोपाल में खोले गए म्यूल बैंक खातों में मंगवाई जाती थी। बाद में एजेंट को भोपाल भेजकर खाताधारकों से नकदी जुटाई जाती थी।

हमीदिया अस्पताल की एक एमबीबीएस डॉक्टर से हुई 97,250 रुपये की साइबर ठगी की जांच में यह नेटवर्क उजागर हुआ। पुलिस ने महेश और विकास को गिरफ्तार किया, जो भोपाल के एक होटल में ठहरे थे।

ऑनलाइन गेम की लिंक से डॉक्टर के खाते से उड़े 97 हजार रुपये

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा रितु कुमारी ने जून 2026 में ऑनलाइन गेम खेलते समय एक लिंक पर क्लिक किया, जिससे उनके खाते से 84,937 रुपये और उनके मित्र के खाते से 12,313 रुपये निकल गए। डॉक्टर ने इसकी शिकायत कोहेफिजा थाने में दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि ठगी की रकम बंधन बैंक के एक खाते में पहुंची, इसके बाद भोपाल के एटीएम से दो बार 10-10 हजार रुपये निकाले गए।


CCTV और डिजिटल सबूतों से बिछा जाल, सरगना की तलाश जारी

बैंक ट्रांजैक्शन, CCTV फुटेज और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर पुलिस ने होटल में दबिश देकर आरोपित महेश और विकास को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना भोपाल निवासी करतार के माध्यम से कई लोगों के बैंक खाते किराये पर ले रखे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े सभी खाताधारकों और मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।

आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद दर्ज हुई एफआईआर

पीड़ित डॉक्टर ने जून में ही ठगी की शिकायत कर दी थी लेकिन पुलिस करीब डेढ़ महीने तक तकनीकी जांच के नाम पर शिकायत को ठंडे बस्ते में डाले रखा। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

यह भी पढ़ें- श्रावण के पहले सोमवार महाकाल मंदिर में बड़ा एक्शन, भस्म आरती व्यवस्था में मिलीं गंभीर खामियां, कलेक्टर ने हटाए कई कर्मचारी