• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में अटका मेट्रो का काम: विधायक आतिफ अकील ने कहा- 'कब्रिस्तान का हिस्सा छोड़ें'; मेट्रो प्रबंधन- 'अलाइनमेंट बदलना संभव नहीं'

भोपाल टॉकीज स्थित ऐतिहासिक शाही कब्रिस्तान से भूमिगत मेट्रो लाइन निकालने के विवाद पर प्रशासन, मेट्रो प्रबंधन और शाही औकाफ के संयुक्त निरीक्षण के बावजू...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 11:26:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 11:26:07 PM (IST)
भोपाल में अटका मेट्रो का काम: विधायक आतिफ अकील ने कहा- 'कब्रिस्तान का हिस्सा छोड़ें'; मेट्रो प्रबंधन- 'अलाइनमेंट बदलना संभव नहीं'
शाही कब्रिस्तान का प्रशासन, मेट्रो प्रबंधन और शाही औकाफ के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया ।नईदुनिया

HighLights

  1. निरीक्षण के बाद भी नहीं निकला समाधान
  2. विधायक की मांग, मेट्रो ने बदलाव से किया इनकार
  3. मेट्रो प्रबंधन ने दिया कब्रों की सुरक्षा का आश्वासन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के भोपाल टॉकीज स्थित ऐतिहासिक शाही कब्रिस्तान से मेट्रो की भूमिगत लाइन निकालने का विवाद बुधवार को भी नहीं सुलझ सका। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के बाद बुधवार शाम प्रशासन, मेट्रो प्रबंधन और शाही औकाफ के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया।

बेनतीजा रही बातचीत

करीब एक घंटे चले निरीक्षण में मेट्रो अधिकारियों ने तकनीकी प्रस्तुति देकर भूमिगत निर्माण की पूरी योजना समझाई और भरोसा दिलाया कि निर्माण के दौरान किसी भी कब्र को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

लेकिन विधायक आतिफ अकील अपनी मांग पर कायम रहे कि कब्रिस्तान का हिस्सा छोड़कर ही मेट्रो का काम किया जाए, हालांकि मेट्रो ने भी बदलाव कर पाने से इंकार कर दिया है।

कब्रों से छेड़छाड़ नहीं - मेट्रो प्रबंधन

जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह, विधायक आतिफ अकील, शहर काजी मौलाना मुश्ताक अली नदवी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान मेट्रो अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्माण कब्रिस्तान के उस हिस्से में किया जाएगा जहां कब्रें नहीं हैं।


कब्रों की सुरक्षा के लिए विशेष बैरिकेडिंग और मजबूत टीन शेड लगाए जाएंगे। मेट्रो प्रबंधन ने यह भी आश्वासन दिया है कि रिट्रीवल शाफ्ट और टीबीएम से संबंधित काम पूरा होने के बाद जमीन को मूल स्थिति में लाकर सुपुर्द किया जाएगा।

हालांकि विधायक अकील का कहना है कि कब्रिस्तान की जमीन छोड़कर ही काम होना चाहिए। उनका तर्क है कि यहां उनके पूर्वजों सहित बड़ी संख्या में लोगों की पुरानी कब्रें हैं और धार्मिक स्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल के शाही कब्रिस्तान में मेट्रो काम पर बवाल, विधायक आतिफ अकील ने बंद कराया काम, कहा- यहां उनके पूर्वजों की कब्र है

सहमति से निकाला जाएगा हल

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है, जिसे रोक नहीं जा सकता है।ऐसे में शाही कब्रिस्तान को लेकर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें बैठक व निरीक्षण किया गया है।

अब एक बार फिर से सभी पक्षों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें सभी की सहमति से हल निकाला जाएगा।शहर काजी मौलाना मुश्ताक अली नदवी का कहना है कि कब्रिस्तान की जगह छोड़कर प्रशासन काम करे हम उनके साथ हैं। शाही औकाफ अपनी जगह सही है ।

बैठक में सामने आए थे यह बिंदु

-अलाइनमेंट नहीं बदलेगा: मेट्रो ने तकनीकी कारणों से मौजूदा अलाइनमेंट में बदलाव को संभव नहीं बताया है।

-कब्रों की सुरक्षा: निर्माण क्षेत्र को बैरिकेडिंग और टीन शेड से सुरक्षित किया जाएगा।

- जमीन वापस होगी: शाफ्ट और टीबीएम का काम पूरा होने के बाद जमीन मूल स्थिति में लौटाने का लिखित आश्वासन दिया गया है।