हवाई सफर पर मिडिल ईस्ट युद्ध की मार, एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम बढ़ने से किराया बढ़ा, भोपाल से दिल्ली का सफर 4500 के पार
मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण कच्चे तेल और एयर टर्बाइन फ्यूल एटीएफ के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर हवाई किराये पर भी नजर आने लगा है। भोपाल से दिल्ली रू ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 08:46:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 08:46:25 AM (IST)
एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम बढ़ने से किराया बढ़ा (फाइल फोटो)HighLights
- एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम बढ़ने से एयर फेयर बढ़ा
- एक माह में ही एटीएफ के दाम दो गुना तक हो गए हैं
- सर्वाधिक उड़ानों वाले दिल्ली रूट पर भी किराया बढ़ा
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण कच्चे तेल और एयर टर्बाइन फ्यूल एटीएफ के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर हवाई किराये पर भी नजर आने लगा है। भोपाल से अब सस्ते किराये में टिकट नहीं मिल रहे हैं। लेट नाइट पुणे उड़ान में भी किराया बढ़ गया है। भोपाल से दिल्ली तक सर्वाधिक सात उड़ानें हैं। इस रूट पर भी फेयर साढ़े चार हजार से अधिक हो गया है। हाल ही में एयरलाइंस कंपनियों ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया था।
इससे किराये में 500 रुपये तक प्रति सीट बढ़ोतरी हुई थी। अब युद्ध के माहौल के बार एयर टर्बाइन फ्यूल जिसे जेट फ्यूल भी कहा जाता है के दाम बढ़ रहे हैं। पिछले एक माह में ही एटीएफ के दाम दो गुना तक हो गए हैं। इस कारण अब सस्ते किराये वाले टिकट मिलना लगभग बंद हो गए हैं। फ्यूल के बढ़े हुए खर्च को एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से ही वसूल कर रही हैं। इस वर्ष किसी भी कंपनी ने भोपाल के यात्रियों को लो फेयर स्कीम का लाभ नहीं दिया है।
मई में किराया और बढ़ सकता है
मई माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होंगे। ऐसे में किराये में और अधिक बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल भोपाल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, रायपुर एवं नवीं मुंबई तक किसी भी रूट पर किराया साढ़े चार हजार से कम नहीं है। पुणे उड़ान भोपाल से सुबह तीन बजे रवाना होती है। आमतौर पर लेट नाइट उड़ानों में किराया कम होता है पर अभी इस उड़ान में भी किराया छह हजार रुपये तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- हवाई सफर पर युद्ध का साया, भोपाल से नियमित किराया बढ़ा, लो-फेयर स्कीम बंद
ट्रेवल्स एजेंट ओमप्रकाश शेरू का कहना है कि इस समय युद्ध के कारण विदेशी रूट पर यात्रियों की संख्या कम है। युद्ध समाप्त हुआ तो भोपाल से कनेक्टिंग उड़ानों से जाने वाले यात्री बढ़ेंगे। इसी बीच अगर एटीएफ के दाम कम न हुए तो किराया में एक और बढ़ोतरी हो सकती है।
भोपाल से किराया एक नजर में
शहर स्पॉट फेयर प्री-बुकिंग फेयर
दिल्ली 4614 रुपये 4614 रुपये
मुंबई 5314 रुपये 5314 रुपये
नवीं मुंबई 5544 रुपये 5544 रुपये
हैदराबाद 6094 रुपये 5464 रुपये
बेंगलुरु 6619 रुपये 5989 रुपये
पुणे 6304 रुपये 5674 रुपये
रायपुर 5779 रुपये 5149 रुपये
नोट- किराया ट्रेवल्स एजेंटों से प्राप्त जानकारी के अनुसार। बुकिंग के समय किराये में बदलाव हो सकता है।