• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में मानसून की दस्तक! भोपाल सहित 41 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बालाघाट के रास्ते प्रवेश को तैयार

मंगलवार को राजधानी में जहां बौछारें पड़ीं, वहीं बालाघाट जिले के मलाजखंड में 28 मिलीमीटर सबसे अधिक वर्षा हुई। बुधवार को प्रदेश के 41 जिलों के लिए येलो ...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 08:24:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 08:26:04 PM (IST)
  • Join करें
एमपी में मानसून की दस्तक! भोपाल सहित 41 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बालाघाट के रास्ते प्रवेश को तैयार
प्रदेश की दहलीज पर मानसून।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ को कवर कर बालाघाट के रास्ते बढ़ेगा आगे
  2. भोपाल सहित 41 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
  3. कई जिलों में 70 KM की रफ्तार से चलीं तूफानी हवाएं

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून बेहद तेजी से आगे बढ़ते हुए अब प्रदेश की दहलीज पर पहुंच गया है। महज एक दिन पहले दस्तक देने के बाद, मानसून ने मंगलवार को आधे से अधिक छत्तीसगढ़ को अपने दायरे में ले लिया है। दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत सिस्टम के कारण मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और अब यह बालाघाट के रास्ते मध्य भारत के इस हिस्से में पूरी तरह प्रवेश करने को तैयार है।

बारिश और तापमान का हाल

मंगलवार को राजधानी में जहां बौछारें पड़ीं, वहीं बालाघाट जिले के मलाजखंड में 28 मिलीमीटर सबसे अधिक वर्षा हुई। तापमान की बात करें तो पश्चिमी इलाकों में 30.4 डिग्री से 41.2 डिग्री और पूर्वी इलाकों में 32.2 डिग्री से 40.4 डिग्री तक रिकॉर्ड किए गए। बुधवार को प्रदेश के 41 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सीधी और नरसिंहपुर जिलों में अब भी उष्ण लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र का अनुमान है कि आने वाले अगले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।


कहां कितनी हुई वर्षा?

मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में 11 मिलीमीटर, छिंदवाड़ा में 6 मिलीमीटर, टीकमगढ़ में 5 मिलीमीटर, सागर में 3 मिलीमीटर और जबलपुर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं रायसेन में 20 मिलीमीटर, खरगोन में 10 मिलीमीटर, राजगढ़ में 8 मिलीमीटर और धार और नर्मदापुरम में 6-6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

कई जिलों में 70 की रफ्तार से चलीं हवाएं

मंगलवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बालाघाट, खरगोन, धार, बड़वानी, देवास और रायसेन में मध्यम गरज-चमक के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। वहीं विदिशा और सीहोर में हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और सागर सहित कई अन्य जिलों में भी शाम को तेज हवाओं ने मौसम बदल दिया।

आज यहां गरज-चमक के साथ होगी वर्षा

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढ़ुर्णा।

यह भी पढ़ें- एमपी में UCC की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री बोले- 90% से अधिक जनता पक्ष में, धर्मगुरुओं ने कहा- लिव-इन को न मिले मान्यता

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 32.2 24.6
इंदौर 33.9 24.5
ग्वालियर 41.0 29.5
जबलपुर 35.4 26.5

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है)