• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन का सुनहरा मौका, दोबारा शुरू होगा रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस, UG-PG में दाखिले की तारीख बढ़ी

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए सीएलसी चरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इससे करीब 2 लाख खाली ...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 06:23:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 06:23:29 PM (IST)
मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन का सुनहरा मौका, दोबारा शुरू होगा रेजिस्ट्रेशन प्रोसेस, UG-PG में दाखिले की तारीख बढ़ी
मध्य प्रदेश के कॉलेजों में UG-PG की खाली सीटों पर 31 अगस्त तक दाखिले का मौका। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उन स्टूडेंट्स को राहत दी है, जिनका अब तक किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं हुआ था। विभाग ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों को भरने के लिए एक्स्ट्रा कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 21 से 31 अगस्त 2026 तक खाली सीटों पर एडमिशन ले सकेंगे। प्रदेश के 1,256 UG-PG और 745 एनसीटीई (NCTE) कॉलेजों में बची हुई करीब 2 लाख सीटों पर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

2 लाख सीटें अब भी खाली, 5.68 लाख ने लिया एडमिशन

इससे पहले 14 अगस्त तक आयोजित CLC में सिर्फ 40 हजार स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया। इसका कारण बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गईं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल 5.68 लाख स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है-


  • यूजी (UG): लगभग 3.88 लाख विद्यार्थी
  • पीजी (PG): लगभग 1.25 लाख विद्यार्थी
  • एनसीटीई (NCTE) पाठ्यक्रम: लगभग 55 हजार विद्यार्थी

NCTE पाठ्यक्रमों के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण का शेड्यूल

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रक्रिया के लिए निम्न तिथियां निर्धारित की गई हैं:

  • रेजिस्ट्रेशन: 24 अगस्त 2026
  • डॉक्यूमेंट्स जमा करना: 25 अगस्त 2026 तक
  • मेरिट लिस्ट जारी: 27 अगस्त 2026
  • सीट आवंटन: 29 अगस्त 2026
  • हेल्प सेंटर (दस्तावेज एवं TC/माइग्रेशन): 29 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक
  • ऑनलाइन एडमिशन फीस: 29 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक

एडमिशन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

महाविद्यालय आवंटित होने वाले स्टूडेंट्स को निर्धारित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सत्यापन कराना होगा और ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। शुल्क का भुगतान 3 सितंबर तक करना अनिवार्य है; समय पर फीस जमा न करने की स्थिति में आवंटन स्वतः रद्द कर दिया जाएगा

यह भी पढ़ें- भोपाल नगर निगम की ई-लाइब्रेरी में चोरों का धावा; कंप्यूटर मॉनिटर और 11 विंडो स्लाइडर चोरी, कोलार थाने में शिकायत