• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला दरिंदा, शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म; आरोपी फरार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

By Brijendra RishishwarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 03:47:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 03:47:37 PM (IST)
भोपाल में इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला दरिंदा, शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म; आरोपी फरार
सोशल मीडिया पर हुई पहचान, होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की पहचान
  2. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
  3. पीड़िता ने रातीबड़ थाने में शिकायत दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के रातीबड़ क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती दुष्कर्म के आरोप तक पहुंच गई। 29 वर्षीय एक युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर पहचान होने के बाद युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर संबंध समाप्त कर दिए। शिकायत मिलने पर रातीबड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान

रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा के अनुसार, शिकायतकर्ता युवती ने स्वयं को मेकअप आर्टिस्ट बताया है। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान रोहित परमार नामक युवक से हुई थी। आरोपी कॉलेजों में एडमिशन कराने का काम करता है।


होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे घूमने के बहाने रातीबड़ स्थित एक होटल में ले गया, जहां शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद करीब एक महीने तक आरोपी शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

शादी से मुकरा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

युवती का कहना है कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया और उससे संबंध समाप्त कर लिए। इसके बाद पीड़िता ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और मामले की जांच जारी है।