दिवंगत विद्युत कर्मचारियों के परिवारों को राहत, MP Transco ने 43 अनुकंपा संविदा कर्मियों को नियमित पदों पर दी नियुक्ति
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित 43 अनुकंपा संविदा कर्मियों को समकक्ष नियमित पदों पर नियुक्त किया। सरकार ने इसे कर्मच...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 09:19:01 AM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 09:19:01 AM (IST)
दिवंगत कार्मिकों के आश्रित संविदा पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के बाद अब नियमित हुए। (एआई जनरेटेड)HighLights
- MP ट्रांसको ने 43 अनुकंपा संविदा कर्मियों को नियमित किया।
- दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को बड़ी राहत मिली।
- कर्मचारियों को समकक्ष नियमित पदों पर नियुक्तियां दी गईं।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को संविदा पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने के बाद अब नियमित भी कर दिया है। ऐसे कर्मचारियों की संख्या 43 है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि विद्युत कंपनियों में दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर दी गई नियुक्तियों को नियमित करने की प्रक्रिया के तहत मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 43 अनुकंपा संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है। यह कदम कर्मचारी कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
समकक्ष नियमित पदों पर नियुक्ति
- कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इन कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति संविदा नीति के अंतर्गत दी गई थी।
- नई नियुक्ति योजना के अंतर्गत इन्हें अब समकक्ष नियमित पदों पर नियुक्ति दी गई है। इसमें कार्यालय सहायक श्रेणी तीन, सबस्टेशन परिचारक और लाइन परिचारक कर्मी शामिल हैं। वर्गवार देखा जाए तो इनमें सामान्य वर्ग के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 20, अनुसूचित जाति के 12 और अनुसूचित जनजाति का एक कर्मी शामिल है।