• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में सरकारी नौकरियों की बहार... 19 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, अगले 5 महीनों में होंगी 12 परीक्षाएं

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आने वाले पांच महीने में विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्तियां होने व...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 06:48:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 06:48:38 PM (IST)
MP में सरकारी नौकरियों की बहार... 19 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, अगले 5 महीनों में होंगी 12 परीक्षाएं
MP में 19 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

HighLights

  1. अगले 5 महीनों में 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा ESB
  2. पुलिस आरक्षक के 7,500 पदों पर होगी सबसे बड़ी भर्ती
  3. कृषि, पंचायत और पुलिस विभाग में निकलेंगे कुल 19,000+ पद

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आने वाले पांच महीने में विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने अगस्त से दिसंबर तक विभिन्न विभागों में 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की योजना बनाई है।

इन परीक्षाओं के माध्यम से करीब 19 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता खुलेगा। इनमें सबसे बड़ी भर्ती पुलिस आरक्षक के 7,500 पदों के लिए होगी। बता दें कि ईएसबी ने हाल ही में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर परीक्षा की संभावित तारीख और पदों की जानकारी विस्तार रूप से दी है।


सितंबर में कृषि और पंचायत से जुड़ी भर्तियां

ईएसबी के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सितंबर में समूह-2 उपसमूह-1 के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से 2,784 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इसी अवधि में समूह-2 उपसमूह-4 के तहत खंड पंचायत अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक संपरीक्षक एवं समकक्ष पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा होगी। इसमें 2,299 पद शामिल हैं। सितंबर व अक्टूबर के दौरान समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार एवं प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा भी आयोजित होगी। इस परीक्षा के जरिए 700 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं।

पुलिस विभाग में हजारों पदों पर मौका

युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भी बड़ी संख्या में अवसर उपलब्ध होंगे। अक्टूबर और नवंबर के दौरान पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 7,500 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा सूबेदार और उपनिरीक्षक संवर्ग के 507 पदों के लिए भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित है। अनुसचिवीय संवर्ग में सूबेदार, शीघ्रलेखक और सहायक उपनिरीक्षक के 566 पदों के लिए परीक्षा होगी। नवंबर में पुलिस आरक्षक (चालक) के 1,000 पदों पर भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है।

साल के अंत में पंचायत और अन्य विभागों में भर्तियां

नवंबर व दिसंबर में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के 2,900 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। नायब तहसीलदार विभागीय भर्ती परीक्षा में 73 पद शामिल हैं। दिसंबर में समूह-6 उपसमूह-1 के 700 पदों के लिए भर्ती परीक्षा होगी। संस्कृति संचालनालय के शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालयों के 33 रिक्त पदों के लिए भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एमपी के सरकारी अस्पतालों में 306 पदों पर नियुक्ति... संजीवनी क्लिनिकों को भी जल्द मिलेंगे नए डॉक्टर