• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MPESB Result Out: वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती का रिजल्ट घोषित,14,950 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र

वनरक्षक-क्षेत्ररक्षक के लिए पांच गुना और जेल प्रहरी-सहायक जेल अधीक्षक के लिए दस गुना अभ्यर्थी अगले चरण में जाएंगे।

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 08:32:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 08:55:05 AM (IST)
MPESB Result Out: वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती का रिजल्ट घोषित,14,950 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र
MP ESB,Bhopal. फोटो एआई की मदद से तैयार की गई है।

HighLights

  1. 14,950 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र
  2. दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अंतिम चयन होगा
  3. अभी पात्र घोषित होना नियुक्ति की गारंटी नहीं है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 का परिणाम जारी कर दिया है।

1679 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 14,950 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए पात्र घोषित किया गया है। हालांकि, इसे अंतिम चयन नहीं माना जाएगा। अगले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियुक्ति की स्थिति स्पष्ट होगी।

मेरिट और आरक्षण नियमों से बढ़ेगी प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों के अनुपात के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। सहायक जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी के रिक्त पदों के 10 गुना, जबकि वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक के रिक्त पदों के पांच गुना अभ्यर्थियों को मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर अगले चरण में शामिल किया जाएगा।


ऑनलाइन भर्ती परीक्षा का आयोजन चार से 20 जून के बीच किया गया था।

परीक्षा के बाद ईएसबी ने आदर्श उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की थीं। विषय विशेषज्ञों की समिति ने प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण किया और इसके बाद उत्तरों को अंतिम रूप दिया गया।

इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। अभ्यर्थी ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

अंतिम नियुक्ति से पहले होगा दस्तावेज सत्यापन

ईएसबी ने स्पष्ट किया है कि 14,950 उम्मीदवारों का पात्र होना अंतिम नियुक्ति का आधार नहीं है। दूसरे चरण में संबंधित विभाग अभ्यर्थियों के जरूरी दस्तावेजों की जांच करेगा। ऑनलाइन आवेदन के दौरान दस्तावेज,अंकसूची और प्रमाण-पत्र जमा नहीं कराए गए थे।

अब पात्र उम्मीदवारों की श्रेणी, संवर्ग, जन्मतिथि, मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होने सहित अन्य पात्रताओं से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एमपी के सभी 55 जिले बनेंगे एक्सपोर्ट हब, 6 माह में 1000 डॉक्टरों की भर्ती, 12 हजार होंगे स्टार्ट-अप्स; सीएम ने किए कई बड़े एलान

अभी सभी अभ्यर्थियों के अंक नहीं होंगे जारी

ईएसबी के अनुसार वन एवं जेल विभाग और वन विकास निगम लिमिटेड के निर्देशों के तहत वर्तमान परिणाम में सभी उम्मीदवारों के प्राप्तांक प्रदर्शित नहीं किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद अभ्यर्थियों के अंक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।