• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के युवाओं के लिए खुलेगा नौकरी का पिटारा... MPPSC और ESB से 2 लाख पदों पर होगी भर्ती

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है कि वे इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाएं। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाए कि चयन प्रक्रिया अक्टूबर, 2028 तक पूरी हो जाए।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 05:55:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 05:55:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी के युवाओं के लिए खुलेगा नौकरी का पिटारा... MPPSC और ESB से 2 लाख पदों पर होगी भर्ती
एमपी के युवाओं के लिए खुलेगा नौकरी का पिटारा

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में अगले दो साल में 2 लाख पदों पर होगी भर्ती
  2. MPPSC को 6,588 और ESB को 17,299 पदों के प्रस्ताव भेजे गए
  3. अक्टूबर 2028 तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का रखा गया लक्ष्य

राज्य ब्यूरो, नईद़ुनिया, भोपाल। साल 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में सरकारी पदों पर भर्ती का अभियान चलेगा। अगले दो साल में दो लाख पदों पर भर्ती की तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है कि वे इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाएं। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाए कि चयन प्रक्रिया अक्टूबर, 2028 तक पूरी हो जाए।

MPPSC और ईएसबी के माध्यम से भरे जाएंगे रिक्त व नए पद

प्रदेश में पौने दो करोड़ मतदाता 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के हैं। रोजगार कार्यालयों में 33 लाख से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन करवाया हुआ है। कांग्रेस इस संख्या को आधार बनाकर सरकार पर बेरोजगारों की सुध न लेने का आरोप लगाती है। इसे लेकर निवेश के दावों पर भी सवाल उठाए जाते हैं।


उधर, सरकार ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। इसमें युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। आगामी लक्ष्य दो लाख पदों पर भर्ती का है। इसमें रिक्त के साथ-साथ नए पद भी शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) और कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) से कराई जाएगी।

PSC और ESB को भेजे जा चुके हैं 23 हजार से ज्यादा प्रस्ताव

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से कहा है कि वे 2028 में रिक्त होने वाले पदों की गणना करके कार्य योजना तैयार कर फरवरी 2027 तक प्रस्ताव पर वित्त विभाग से अनुमति ले लें। विभागों द्वारा बताया गया है कि पीएससी को 6,588 और ईएसबी को 17,299 पद पर भर्ती के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।

भर्ती और पदोन्नति के मामलों पर जल्द होगी उच्चस्तरीय बैठक

सामान्य प्रशासन विभाग से कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया की विभागों के साथ बैठक करके तैयारी कर ली जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही भर्ती, पदोन्नति सहित कर्मचारियों से जुड़े सभी मामलों को लेकर बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें- देवास के युवक का अकाउंट हैक कर भेजा था मेल, दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट बम धमकी केस में खुलासा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।