एमपी के 30 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों का हल्ला बोल! 5 महीने से वेतन नहीं, 4 मई से शुरू होगा आर-पार का आंदोलन
एमपी में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के करीब 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चार मई से चरणब ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 08:56:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 09:04:55 PM (IST)
एमपी के स्वास्थ्य कर्मचारियों का हल्ला बोल!HighLights
- मध्य प्रदेश के 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन
- पिछले 5-6 महीनों से वेतन न मिलने के कारण गहराया आर्थिक संकट
- 4 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एमपी में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के करीब 30 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चार मई से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले पांच से छह महीनों से उन्हें नियमित वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि अल्प वेतन के साथ-साथ वेतन विसंगतियां, एनपीएस, स्वास्थ्य बीमा, अवकाश और महंगाई भत्ते जैसे अधिकारों से भी उन्हें वंचित रखा जा रहा है। लगातार अनियमित भुगतान के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन से लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तक
आंदोलन की रूपरेखा के तहत चार मई को सभी जिला मुख्यालयों पर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 18 मई को सीएमएचओ कार्यालयों में प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं 25 मई को भोपाल में उपमुख्यमंत्री के बंगले के सामने अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।