• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

कैलारस चीनी मिल को दोबारा चलाने की तैयारी, सरकार ने इच्छुक कंपनियों से मांगे प्रस्ताव, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका

मुरैना की कैलारस चीनी मिल को दोबारा शुरू करने की सरकारी कवायद तेज हो गई है। एमएसएमई विभाग ने पुनरुद्धार और संचालन के लिए इच्छुक पक्षों से प्रस्ताव मां...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 09:48:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 09:48:16 PM (IST)
कैलारस चीनी मिल को दोबारा चलाने की तैयारी, सरकार ने इच्छुक कंपनियों से मांगे प्रस्ताव, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
कैलारस चीनी मिल को दोबारा चलाने की तैयारी

HighLights

  1. कैलारस चीनी मिल के पुनरुद्धार की प्रक्रिया सरकार ने शुरू की।
  2. एमएसएमई विभाग ने इच्छुक संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।
  3. 31 अगस्त और एक सितंबर को स्थल निरीक्षण होगा।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। कैलारस चीनी मिल को फिर से शुरू करने के लिए सरकार ने कवायद प्रारंभ कर दी है। लघु, मध्यम एवं उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने कारखाने के पुनरुद्धार और दीर्घकालिक संचालन के लिए इच्छुक और पात्र पक्षों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की है।

विधायक का अनशन

मिल को फिर से शुरू करने को लेकर मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक पंकज उपाध्याय अनशन कर रहे हैं। इस बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने कारखाने को फिर शुरू करने के लिए इच्छुक संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे हैं।


स्थल निरीक्षण और अंतिम तिथि

जो कोई भी स्थल निरीक्षण करना चाहता है, उसे 31 अगस्त और एक सितंबर को यह दिखाया जाएगा। इसके लिए एक दिन पहले लिखित में सूचना देनी होगी। प्रस्ताव 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट के निर्णय के अनुसार कैलारस चीनी मिल की भूमि एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित की गई है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी फोन पर बोले... 'एमपी में कैलारस मिल आंदोलन को सपोर्ट करने मैं भी आऊंगा, 1 लाख किसान इकटठा करो', कल जिला बंद का एलान